• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट से नई पीढ़ी में होगा शौर्य का संचार

Maharana Pratap Tourist Circuit will instill bravery in the new generation - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । राजस्थान सरकार द्वारा गुरुवार को प्रस्तुत बजट में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति उदयपुर ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर कदम बताया है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति उदयपुर के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. बीएल चौधरी ने कहा कि महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं, अपितु नई पीढ़ी भी भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास के दर्शन का भी माध्यम होगा। यह सर्किट युवाओं में शौर्य का संचार करेगा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का इतिहास में उचित मान स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मेवाड़ ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रेरणास्रोत हैं। मेवाड़ का इतिहास पूरे विश्व के इतिहास से ज्यादा वजन रखता है। प्रताप गौरव केन्द्र महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का ही एक प्रयास है।
इसी दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों चावण्ड, हल्दीघाटी, गोगुन्दा, कुम्भलगढ़, दिवेर, उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान एक अच्छी पहल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharana Pratap Tourist Circuit will instill bravery in the new generation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharana pratap tourist circuit, will instill bravery, in the new generation, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved