• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला किन्नर गिरोह बेनकाब, किडनैपिंग के आरोप में 3 गिरफ्तार

Kinnar gang involved in cheating in the name of tantra-mantra exposed, 3 arrested on kidnapping charges - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने किडनैपिंग के एक सनसनीखेज मामले में दो महिलाओं और एक किन्नर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी अंजली उर्फ शांतिलाल जैन उदयपुर, सलूंबर और डूंगरपुर में पहले से ही वांछित था। यह गिरोह तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगकर उनसे सोना हड़प चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में डूंगरपुर निवासी सोनिया और खेरवाड़ा की रमीला पत्नी लक्ष्मण भी शामिल हैं। गुरुजी से विवाद के बाद किडनैपिंग की साजिश
थानाधिकारी दलपत सिंह के अनुसार, पीड़िता जोया खान ने 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जोया ने बताया कि वह किन्नर समाज से हैं और अपने गुरु भंवरी बाई के साथ खेरवाड़ा के अजमेरी मोहल्ले में रहती हैं। आरोपी अंजली उर्फ शांतिलाल भी इसी समाज का हिस्सा थी, लेकिन समाज में गुरुजी से मनमुटाव के चलते उसे निष्कासित कर दिया गया था।
इसी रंजिश के चलते अंजली उर्फ शांतिलाल, सोनिया, रमीला, मंजू बाई और संजू बाबा कार में सवार होकर आए और घर में जबरन घुस गए। इसके बाद उन्होंने महेंद्र उर्फ मनीषा को जबरदस्ती खींचकर कार में डाल लिया और फरार हो गए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य अपराधों और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है।
तंत्र-मंत्र के नाम पर सोना ठगने वाले ऐसे गिरोहों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kinnar gang involved in cheating in the name of tantra-mantra exposed, 3 arrested on kidnapping charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kinnar gang, involved, cheating, tantra-mantra, exposed, arrested, kidnapping, charges, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved