• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी की 21 नवम्बर को उदयपुर में सभा, खरगे, राहुल व प्रियंका भी करेंगे दौरा

Kharge, Rahul and Priyanka will also visit Rahul Gandhis meeting in Udaipur on 21st November. - Udaipur News in Hindi

- उदयपुर-बांसवाड़ा संभाग में कांग्रेस की गारंटी यात्राएं आरंभ उदयपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 नवम्बर को उदयपुर आएंगे। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। वे उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. गौरव वल्लभ के समर्थन में सुखाड़िया सर्कल से पैदल रैली के साथ महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) पहुंचेंगे। अपराह्न 4 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उदयपुर व बांसवाड़ा संभाग (नवगठित) में कांग्रेस गारंटी यात्रा के तहत मंगलवार को बांसवाड़ा संभाग के बागीदौरा विधान सभा क्षेत्र के आनंदपुरी व कुशलगढ़ विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद एवं गारंटी कार्ड वितरण कार्यक्रम हुए। दोनों जन सभाओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी तथा पार्टी प्रत्याशी व राज्य के जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने सम्बोधित किया। डॉ. सी. पी. जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित गारंटी पर 25 नवम्बर को मतदान के माध्यम से समर्थन देकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कुशलगढ़ में आयोजित जन संवाद को पार्टी प्रत्याशी रमिला खड़िया ने भी सम्बोधित किया।
शर्मा ने बताया कि 15 नवम्बर को बांसवाड़ा संभाग के गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 11 बजे तलवाड़ा बस स्टैण्ड पर गारंटी कार्ड वितरण एवं जन-संवाद होगा। इसे महेन्द्रजीत सिंह मालवीय एवं पार्टी प्रत्याशी शंकर लाल चरपोटा संबोधित करेंगे। इसी दिन दूसरा जन संवाद कार्यक्रम घाटोल विधानसभा क्षेत्र में अपराहन 12.30 बजे पोस्ट ऑफिस सर्कल पर होगा। इसे महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, पार्टी प्रत्याशी नानालाल निमामा सम्बोधित करेंगे। तीसरा गारंटी एवं जन संवाद कार्यक्रम प्रतापगढ़ विधान सभा क्षेत्र में दोपहर 3.30 बजे गांधी चौराहा पर होगा। जिसमें महेन्द्रजीत सिंह मालवीय व विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी रामलाल मीणा भाग लेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शर्मा के अनुसार 16 नवंबर को उदयपुर संभाग के निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी व वल्लभ नगर विधान सभा क्षेत्र में सम्पन्न होने वाले गारंटी संवाद में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया व प्रत्याशी उदयलाल आंजना, बड़ी सादड़ी व वल्लभ् नगर के कार्यक्रम में खोड़निया के साथ विधानसभा प्रत्याशी क्रमशः बद्रीलाल जाट व प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत जन सभा लेंगेे।
शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी भी इन दोनों संभागों का दौरा करेंगे। प्रियंका गांधी 17 नवंबर को सागवाड़ा, चितौड़गढ़ व नाथद्वारा में सभाओं को सम्बोधित करेंगी, जबकि 21 नवम्बर को प्रातः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मावली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन अपराह्न 4 बजे राहुल गांधी सुखाड़िया सर्कल से महाराणा भूपाल स्टेडियम तक पार्टी प्रत्याशी गौरव वल्लभ के समर्थन में पद यात्रा कर 4.30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम में सभा को सम्बोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kharge, Rahul and Priyanka will also visit Rahul Gandhis meeting in Udaipur on 21st November.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kharge, rahul, and priyanka, will also visit, rahul gandhis meeting, in udaipur, on 21st november, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved