• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जंगलराज है गहलोत राज, जरूरत कांग्रेस को राहत दिलाने की : सीपी जोशी

Jungle Raj is Gehlot Raj, need to provide relief to Congress: CP Joshi - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में जंगल राज चल रहा है। डेढ़ लाख मतों के अंतर से जीती कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया। अब राहत के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को अगले पांच साल नहीं, बल्कि पचास साल तक राहत दिलाएगी। जोशी शुक्रवार को उदयपुर में जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा कि जनता को झूठे वादा कर कांग्रेस महज डेढ़ लाख वोटों के अंतर से राज्य में जीतकर तो आ गई लेकिन उसके बाद जो बेड़ा गर्क किया, उसे जनता भुगत रही है। ना तो किसानों का ऋण माफ किया और बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली। सुराज का वादा कर सत्ता आई कांग्रेस लोगों का सुख और चैन छीन लिया। अब जनता उसे सबक सिखाने को तैयार बैठी है। जोशी ने कहा कि अब राज्य सरकार अंतिम सांसें गिन रही है। जब अंतिम छह महीने बचे है तब राहत के नाम पर ठगी का कारोबार शुरू कर दिया है। उन्होंने पचपदरा में राहत शिविर के दौरान अव्यवस्था के चलते दम तोड़ने वाले व्यक्ति की मौत का जिम्मेदार राज्य सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि केवल योजनाओं का नाम बदलकर राहत की बात कही जा रही है। जबकि देश में सबसे महंगा पेट्रोल—डीजल तथा बिजली राजस्थान में ही है। पड़ोसी गुजरात, हरियाणा में तरल ईंधन राजस्थान से सस्ता है। उन्होंने कहा कि राहत देना सीखना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए। जिन्होंने चालीस करोड़ से अधिक लोगों के खाते बैंकों में खुलवाए। जिनमें जन धन योजना सहित केंद्र की जितनी योजनाएं चल रही हैं, के पैसे सीधे खाते में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का नाम बदलकर प्रदेश में चिरंजीवी योजना चलाई जा रही है, जबकि सच्चाई है कि पिछले साढ़े चार साल में महज 75 लोगों को ही इसका लाभ मिल पाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को ठगने का काम आरपीएससी ने किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार का नियुक्त व्यक्ति ही पेपर बेचने के मामले में पकड़ा गया। उसने राज्य के 76 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य खराब किया, इसके लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार है। जन आक्रोश सभा को मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। जन आक्रोश सभा में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jungle Raj is Gehlot Raj, need to provide relief to Congress: CP Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, bjp state president, cp joshi, rajasthan, congress government, assembly elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved