• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नारायण सेवा और डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ

Inauguration of the fourth National Divyang Cricket Championship organized by Narayan Seva and DCCI - Udaipur News in Hindi

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज को मिलेगी कार, मैन ऑफ द सीरीज को स्कूटी उदयपुर। 'हमने अपना कोई अंग हादसे में खोया है, लेकिन जिंदगी से लड़ने का जज़्बा और जुनून अब भी हमारे साथ है।' इन बुलंद इरादों के साथ मंगलवार को उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान में चौथी नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी T-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। यह चैंपियनशिप नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के सहयोग से आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का खास आकर्षण यह है कि प्लेयर ऑफ़ द सीरीज को कार और मैन ऑफ़ द सीरीज को स्कूटी प्रदान की जाएगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और पेरिस पैरालंपिक की निशानेबाज मोना अग्रवाल उपस्थित रहीं। देशभर से आई 24 टीमों के 400 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने ध्वजारोहण के दौरान मार्च फास्ट कर इन्हें सलामी दी। डॉ. रावत ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की, जो शारीरिक चुनौतियों के बावजूद मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का जज़्बा दिखा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की और विश्वास जताया कि इस राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महाकुंभ में भी खिलाड़ियों का समर्पण नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश 'मानव' की उपस्थिति में आयोजित उद्घाटन मैच में राजस्थान और केरल की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर डीसीसीआई के प्रदेश अध्यक्ष ज्योत्सना चौधरी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और डीसीसीआई के अधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान वर्ष 2017 से दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहा है। इस बार कुल 67 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 60 लीग मैच होंगे। फाइनल मुकाबला 25 अक्टूबर को फील्ड क्लब में होगा।
डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन पिछले एक वर्ष के विभिन्न टूर्नामेंटों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inauguration of the fourth National Divyang Cricket Championship organized by Narayan Seva and DCCI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inauguration, fourth, national, divyang cricket championship, organized, narayan seva, dcci, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved