• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस नेता को पीटने का मामला : डोटासरा बोले– भाजपा नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं, इन पर हो एफआईआर

In Udaipur, the BJP district president assaulted a Congress leader: Dotasara stated, BJP leaders are engaging in hooliganism; an FIR should be filed against them. - Udaipur News in Hindi

उदयपुर | उदयपुर में सोमवार रात मंत्री झाबर सिंह खर्रा के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि मंत्री के सामने ही भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने यूथ कांग्रेस नेता अरमान जैन की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और रात करीब तीन बजे तक सुखेर थाने में धरना चला। घटना के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात सुखेर थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। धरने में वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, अरुण टांक, शांता प्रिंस, गोपाल नागर और सिद्धार्थ सोनी सहित कई नेता मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा — शहीद अभिनव नागौरी का नाम हटाए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस नेता अरमान जैन ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताया। लेकिन मंत्री के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की। भाजपा के लोग मंत्री के सामने गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस शांतिपूर्ण विरोध करने वालों को उठा रही है। यह सरासर गलत है और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत भी थाने पहुंची और उन्होंने कहा—“भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज होनी चाहिए। पुलिस सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही निशाना बना रही है।”
धरने पर बैठे फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि “शहीद का नाम हटाने का विरोध करने गए अरमान जैन के साथ मारपीट गलत है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है।” लगातार दबाव के बाद पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के खिलाफ परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद देर रात तीन बजे कांग्रेसजन वहां से हटे।
मंत्री के सामने हुए इस विवाद के बाद पुलिस ने अरमान जैन और दो अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा सरकार के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Udaipur, the BJP district president assaulted a Congress leader: Dotasara stated, BJP leaders are engaging in hooliganism; an FIR should be filed against them.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, bjp district, president, assaulted, congress leader, dotasara, hooliganism, fir, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved