• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर को प्लास्टिक कचरामुक्त बनाने में साझेदार बनेगा आईआईएमयू

IIMU will be a partner in making Udaipur plastic waste free - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। आईआईएम उदयपुर ने शहर को प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने में साझेदार बनने जा रहा है। इसे लिए उसने एस्पायरलैब्स एक्सेलरेटर से साझेदारी की है। जो इनक्यूबेशन सेंटर फिनीलूप प्लास्टिक लैब के माध्यम से उदयपुर को प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने पर काम करेगा। फिनीलूप प्लास्टिक लैब प्लास्टिक कचरा प्रबंधन उद्यमियों के लिए एक स्टार्टअप इनक्यूबेशन और मेंटरशिप प्रोग्राम है। यह लैब दरअसल एक सिटी लेवल बेस्ड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल फिनिलूप का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए 30 मई तक आवेदन किया जा सकता है। देश में हर दिन निकलता है 20 हजार टन प्लास्टिक कचरा
आईआईएम उदयपुर इन्क्यूबेशन सेंटर के सीईओ सुरेश ढाका बताते हैं कि वर्तमान में प्लास्टिक के उपयोग को पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक माना गया है। भारत में प्रतिदिन लगभग 20 हजार टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें से केवल 13 से 14 टन ही एकत्र किया जाता है। इस तरह छह से सात टन कचरा हर दिन बाहर ही रह जाता है, जो बेहद बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है।
14 महीने का प्रोग्राम, टॉप 10 स्टार्टअप को मिलेगा 3 लाख का अनुदान
बताया गया कि जो लोग मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे के खतरे की चुनौती से निपटने के इच्छुक हैं, उनके लिए 14 महीने का इन्क्यूबेशन प्रोग्राम है। इसमें देश भर से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित लोगों को उदयपुर को प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने की इस पहल का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा स्टार्टअप को अमृतसर में भी अपना कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा। टाॅप 10 स्टार्टअप के लिए 3 लाख रुपए तक का प्रोटोटाइप अनुदान, और 9 महीने के लिए पोस्ट-प्रोग्राम सपोर्ट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IIMU will be a partner in making Udaipur plastic waste free
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iimu, will be a partner, making, udaipur, plastic waste free, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved