• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होण्डा इंडिया फाउन्डेशन ने उदयपुर में लॉन्च किया प्रोजेक्ट प्रगति

Honda India Foundation launches Project Pragati in Udaipur - Udaipur News in Hindi

- एक कदम विकास की ओर और जनरल ड्यूटी असिस्टेन्ट के प्रशिक्षण बैच की हुई शुरूआत

उदयपुर । होण्डा इंण्डिया फाउण्डेशन ने बिजनेस से अलग हटकर अपने सीएसआर प्रोजेक्ट प्रगति को आज केडमेन के साथ मिलकर उदयपुर में होटल वन्डर क्लिफ में आयोजित एक समारोह में लॉन्च किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी आजीविका में सहयोग प्रदान करने और स्थायी समाज के निर्माण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया जायेगा।
समाज के साथ भरोसे का रिश्ता बनाने और स्थायी समाज के विकास में योगदान देने की एचआईएफ की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए होण्डा इंडिया फाउन्डेशन के चेयरमैन सुत्सुमु ओतानी ने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण विकास हमारें दीर्घकालिक मिशन का मुख्य स्तम्भ हैं, जिसके तहत हम ऐसी कंपनी बनने के लिए प्रयासरत हैं, जहां देश में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश के अस्पतालों में प्रशिक्षित जनरल ड्यूटी असिस्टेन्ट्स की कमी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एचआईएफ ने आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए यह पहल की है और प्रोजेक्ट प्रगति (एक कदम विकास की ओर) के तहत इस कोर्स की शुरूआत की है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गयी है।
उदयपुर में जीडीए के प्रशिक्षण बैच की शुरूआत युवाओं को ज़िम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक और कदम है, जो इस प्रशिक्षण को पाने के बाद आत्मनिर्भर बन सकेंगे। होण्डा का कॉर्पाेरेट दर्शन-रिस्पेक्ट फॉर द इंडीविजुअल” और थ्री जॉयज़ के बुनियादी सिद्धान्तों पर आधारित है जो लोगों के रोज़मर्रा के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के होण्डा के विश्वस्तरीय दृष्टिकोण को समर्थन प्रदान करता है।
यह प्रशिक्षण अस्पताल के प्रशिक्षित स्टाफ के द्वारा दिया जाएगा। जीडीए प्रोग्राम के उद्घाटन समारोह का आयोजन उदयपुर के अरावली अस्पताल और अन्य लोकेशनों (लुधियाना, झुंझुनु, कोटा, दिल्ली और गुरूग्राम) में किया जाएगा। आने वाले समय में प्रोजेक्ट प्रगति के तहत आयोजित इस प्रोग्राम को देश भर के 60 स्थानों पर विस्तारित किया जाएगा ।
होण्डा इंडिया फाउन्डेशन की यह पहल कुशल एवं आश्वस्त युवाओं के निर्माण में मददगार होगी ।वैज्ञानिक रूप से तैयार किए गए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नए एवं मौजूदा जीडीए के लिए थ्योरी, सिमुलेटर और व्यवहारिक प्रशिक्षण का संयोजन शामिल होगा।
होण्डा इण्डिया फाउन्डेशन (एचआईएफ) के बारे में- होण्डा इण्डिया फाउन्डेशन भारत में सभी होण्डा ग्रुप कंपनीज़-होण्डा कार्स इण्डिया लिमिटेड, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया, होण्डा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, होण्डा आर एण्ड डी (इण्डिया) प्राइवेट लिमिटेड और होण्डा एक्सेस इण्डिया की सीएसआर शाखा है। फाउन्डेशन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तदायित्व पहलों पर ध्यान केन्द्रित करता है। होण्डा विश्वस्तर पर ऐसी कंपनी बनने के लिए तत्पर है जिसे समाज प्राथमिकता देश् और अपनी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को सेवाएं प्रदान कर स्थायी समाज के निर्माण में योगदान देती है।
इस अवसर पर होण्डा के विष्णु दीक्षित, अनुराग सक्सेना,केडमेन की श्रुति तिवारी एवं अरावली हॉस्पीटल की एचआर हेड डॉ. नुपुर सिंह,लेकसिटी होण्डा के वरूण मुर्डिया,दक्ष होण्डा के विकास श्रीमाली, रतनदीप होण्डा के निदेशक धर्मेन्द्र सिंह राव भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honda India Foundation launches Project Pragati in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: honda india foundation, launches, project pragati, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved