• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत 2047 के सपने को साकार कर रहा है हिंदुस्तान जिंक: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी; दरीबा कॉम्प्लेक्स का किया औचक दौरा

Hindustan Zinc is realizing the vision of a developed India 2047: Union Minister G. Kishan Reddy - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को राजस्थान में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स का विस्तृत दौरा किया। विश्व की शीर्ष चांदी उत्पादक और सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक की 'सिंदेसर खुर्द माइन' और 'दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स' की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों और सामुदायिक विकास (CSR) की पहलों को केंद्रीय मंत्री ने बेहद करीब से देखा। इस दौरे के दौरान उन्होंने कंपनी की बेहतरीन कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हिंदुस्तान जिंक का यह आधुनिक स्वरूप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को धरातल पर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। रिमोट तकनीक और देश की पहली 'महिला माइन रेस्क्यू टीम' को सराहा
केंद्रीय मंत्री ने सिंदेसर खुर्द माइन (जो विश्व की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड चांदी खदानों में से एक है) और दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के कंट्रोल रूम, सेल हाउस व कैथोड यार्ड का गहन अवलोकन किया।
हाईटेक ऑपरेशन्स: कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष प्रेजेंटेशन के जरिए खदान के इतिहास, सुरक्षा नियमों और टेली-रिमोट ऑपरेशन्स (रिमोट से चलने वाली मशीनें) की लाइव कार्यप्रणाली को देखा।
महिला सशक्तिकरण का लाइव डेमो: केंद्रीय मंत्री ने देश की पहली 'महिला माइन रेस्क्यू टीम' के लाइव प्रदर्शन को देखा और उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा और खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक बाजपेयी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
'जिंक रत्न' श्रमिकों के साथ खाई कैंटीन में रोटी
औपचारिकताओं से दूर हटकर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सिंदेसर खुर्द माइन की वर्कर कैंटीन में 54 ‘जिंक रत्न‘ पुरस्कार विजेता श्रमिकों और महिला माइनिंग इंजीनियरों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन (लंच) किया। उन्होंने जमीन के नीचे कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले देश के इन कर्मवीरों का हौसला बढ़ाया और भारत के माइनिंग क्षेत्र की तरक्की में उनके योगदान की सराहना की।
सीएसआर स्टॉल पर 'ऊंची उड़ान' के युवाओं से संवाद, सामाजिक कार्यों को सराहाखनन कार्य के साथ-साथ कंपनी द्वारा समाज में लाए जा रहे बदलावों की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री ने सीएसआर (CSR) स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने कंपनी की इन प्रमुख पहलों को जांचा:
सखी परियोजना : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने का प्रयास।
शिक्षा संबल व ऊंची उड़ान: युवाओं को उच्च शिक्षा व करियर के अवसर देना। श्री रेड्डी ने 'ऊंची उड़ान' योजना से लाभान्वित उन युवाओं से सीधे बात की जो आज कोल इंडिया जैसी बड़ी सरकारी कंपनियों में सफल करियर बना चुके हैं।
स्वास्थ्य व पेयजल : मोबाइल हेल्थ वैन, कैंसर स्क्रीनिंग और गांवों में संचालित आरओ (RO) वॉटर एटीएम की व्यवस्था।
स्पोर्ट्स: 'जिंक फुटबॉल अकादमी' की महिला खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके खेल की जानकारी ली।
आत्मनिर्भर भारत और खनिज सुरक्षा में बड़ा योगदान
प्रति वर्ष 1.1 मिलियन टन से अधिक धातु उत्पादन के साथ हिंदुस्तान जिंक देश के महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू वैल्यू चेन को मजबूत बना रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे भारत क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य के उद्योगों की ओर बढ़ रहा है, जिम्मेदार खनन (Responsible Mining), कम कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण सुरक्षा के साथ हिंदुस्तान जिंक का यह मॉडल पूरे देश के माइनिंग सेक्टर के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hindustan Zinc is realizing the vision of a developed India 2047: Union Minister G. Kishan Reddy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindustan zinc, realizing, vision, union minister, g kishan reddy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved