• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में रहने वाली पत्नी के घरेलु हिंसा मामले में हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के वकील 4 फरवरी को कोर्ट में पेश करेंगे जबाव

Himachal minister Vikramaditya Singh lawyer will present reply on February 4, wife living in Udaipur has sued for domestic violence - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। घरेलु हिंसा के मामले में बुशहर शिमला राजघराने के सदस्य एवं हिमाचल राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनके परिजनों की ओर से उनके अधिवक्ता अगले महीने 4 फरवरी को जवाब पेश करेंगे। शुक्रवार को उनकी पारिवारिक एडवोकेट दुर्गा सिंह शक्तावत ने वकालातनामा पेश कर मामले में उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह चूण्डावत की ओर से किए गए परिवाद में पेश दस्तावेजों की नकल प्राप्त की। सुदर्शना ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा को लेकर उदयपुर की एसीजेएम—2 अदालत में वाद दायर किया था। उनके पारिवारिक एडवोकेट दुर्गासिंह शक्तावत अदालत में पेश हुए थे। 20 जनवरी को पारिवारिक न्यायालय में पेशी
विक्रमादित्य सिंह एवं उनके परिजनों के खिलाफ उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह ने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण को लेकर भी वाद पेश कर रखा है। जिसको लेकर 20 जनवरी को सुनवाई होनी है। सुदर्शना सिंह के एडवोकेट भंवर सिंह देवड़ा का कहना है कि सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने परिवाद में आरोप लगाया कि ससुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौत के बाद पति विक्रमादित्य सिंह उन्हें प्रताड़ित करने लगे। जिसमें उनकी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता तथा ननदोई अंगद सिंह पति का साथ देते थे।
सुदर्शना का आरोप उनके पति का चंड़ीगढ़ की युवती से संंबंध, उससे करना चाहते हैं शादी
सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने आरोप लगाया कि पति विक्रमादित्य सिंह चंड़ीगढ़ की अमरीन नामक युवती से संबंध बनाए हुए हैं। वह उससे शादी करना चाहते हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिस पर वह उदयपुर लौट आई और यहां एसीजेएम2 तथा पारिवारिक न्यायालय में अलग—अलग परिवाद पेश किए। घरेलु हिंसा का मामला एसीजेएम 2 में विचाराधीन है, जबकि भरण—पोषण भत्ता की मांग का मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने यहां महिला थाने में भी विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद तथा ननदोई के खिलाफ परिवाद दिया है, जो फिलहाल विचाराधीन है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने कौन्सिलिंग के लिए विक्रमादित्य सिंह को बुलाया था किन्तु तब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के चलते उन्होंने जनवरी महीने में आने की जानकारी दी थी।
आमेट की राजकुमारी सुदर्शना से हुई थी विक्रमादित्य सिंह की शादी
33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। गत वर्ष 2021 में उनके पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को बुशहर—शिमला का राजा बनाया गया था। उनकी शादी मेवाड़ के आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चुण्डावत से 8 मार्च 2019 को जयपुर के कानोतागढ़ पैलेस में हुई थी। सुदर्शना सिंह का परिवार उदयपुर स्थित आमेट की हवेली में रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal minister Vikramaditya Singh lawyer will present reply on February 4, wife living in Udaipur has sued for domestic violence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachalminister, vikramadityasingh, udaipur, domestic violence, \r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved