• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में ग्राम पंचायत सरपंच 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Gram Panchayat Sarpanch arrested red-handed taking bribe of Rs 25,000 in Udaipur - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर एसयू इकाई ने ग्राम पंचायत उमरड़ा के सरपंच हीरालाल को परिवादी से 25 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मैं अपनी भूमि पर इंडस्ट्री लगवाना चाहता हूँ जिसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में आरोपी सरपंच द्वारा 1 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी उदयपुर एसयू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। आरोपी द्वारा परिवादी से 25 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग करना पाये जाने पर सीआई रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने आरोपी सरपंच को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अभार्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gram Panchayat Sarpanch arrested red-handed taking bribe of Rs 25,000 in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gram panchayat, sarpanch, bribe, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved