• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी स्कूल टीचर ने शराब के नशे में गांव में मचाया उत्पात, विभाग ने किया एपीओ

Government school teacher created ruckus under the influence of alcohol, department did APO - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर के झाड़ोल गांव में सरकारी स्कूल के एक टीचर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। रोकने और टोकने पर उसने लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर विभाग ने टीचर को एपीओ कर दिया। सूत्रों के मुताबिक यह मामला सरकारी सी.सै. स्कूल झाड़ोल का है, जहां झाड़ोल निवासी टीचर कालूलाल पुत्र मोड़ा प्रजापत ने शराब के नशे में गांव में बेहद उत्पात मचाया। आरोपी टीचर ने कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर ताराचंद मीणा को इस बारे में शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश के बाद शिक्षक पर एपीओ की कार्रवाई की गई। जयसमंद ब्लॉक के कार्यवाहक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि टीचर के खिलाफ शिकायत मिली थी। कलेक्टर ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के बाद आरोपी शिक्षक कालूलाल प्रजापत को एपीओ कर दिया। उसका मुख्यालय जयसमंद किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government school teacher created ruckus under the influence of alcohol, department did APO
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government school teacher, influence of alcohol, apo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved