• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में जरूरतमंदों को वितरित किए चश्मे

Glasses distributed to the needy in free eye camp - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर यूनाईटेड राउंड टेबल-235 एवं उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल 171 के संयुक्त तत्वावधान में उन लोगों के लिए सुखेर स्थित एफटीई स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया, जो दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे प्रदान किए गए। चेयरमैन पुनीत बाबेल एवं चेरपर्सन लवली अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम उन वंचित लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम में 190 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई। समूह के संयुक्त प्रयासों से नेत्र जांच और चश्मा दान शिविर ने वंचित लोगों के जीवन में किया एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम से न केवल वहां के निम्न आय वाले लोगों को लाभ मिला, बल्कि स्कूल के छात्रों को भी इसका बड़ा लाभ हुआ। उन्हें यह अवसर मिला कि वे स्वस्थ नेत्र से अधिक अच्छे से पढ़ाई में ध्यान दे सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
इस अवसर पर यूयूआरटी 235 चेयरपर्सन पुनीत बाबेल, यूयूएलसी 171 लवली अग्रवाल, सचिव गरिमा बाबेल, क्षेत्र 12 के परियोजना संयोजक के प्रयास और मार्गदर्शन के कारण उक्त प्रोजेक्ट पूरा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Glasses distributed to the needy in free eye camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, joint aegis, udaipur united round table-235, udaipur united ladies circle 171, free eye camp, fte school, sukher, vision-related problems, free spectacles, needy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved