उदयपुर। महाराणा प्रताप खेल गांव में 30 मई तक चलने वाली सेना भर्ती रैली के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर बिष्णु चरण मलिक ने आदेश जारी कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार बड़गांव तहसीलदार फूलाराम सोलंकी 21 मई तक, गिर्वा तहसीलदार बृजेश गुप्ता 22 से 23 मई और बड़गांव नायब तहसीलदार ध्यानचंद दलाल 24 से 26 मई तक कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। शेष समय के लिए सुखेर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बड़गांव तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह अधिकारीगण और पुलिस उप अधीक्षक आपस में समन्वय स्थापित करते हुए सेना भर्ती रैली के दौरान कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे और अतिरिक्त जिला कलक्टर, शहर से सम्पर्क में रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope