• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन महीने बाद फिर से जी 20 बैठक उदयपुर में, 1000 प्रतिनिधि लेंगे भाग

G20 meeting again after three months in Udaipur, 1000 delegates will participate - Udaipur News in Hindi

21 से 23 तक सस्टेनेबल फाइनेंस ग्रुप की बैठक, सजने और संवरने लगी लेकसिटी उदयपुर। लेकसिटी में तीन महीने बाद एक बार फिर जी 20 शेरपा बैठक होगी। इसी महीने 21 से 23 मार्च तक यहां की सितारा होटल रेडिसन ब्लू में सस्टेनेबल फाइनेंस ग्रुप की बैठक होनी है, जबकि एक डिनर होटल द ललित में दिया जाएगा। अभी से उदयपुर इसकी तैयारियों में जुट चुका है। जिसके लिए शहर की सड़कों तथा चौराहों को एक बार फिर सजाया और संवारा जा रहा है। जी 20 सस्टेनेबल फाइनेंस ग्रुप की तीन दिवसीय बैठक में जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के अलावा अतिथि देशों सहित अन्य इंटरनेशनल संगठनों और भारत सरकार के अधिकारियों सहित लगभग 1000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें से 150 प्रतिनिधि उदयपुर में होने वाली इस बैठक में पेरिस समझोते के स्थायी लक्ष्य व उद्देश्यों पर चर्चा करेंगे। साथ ही सतत विकास लक्ष्यों के लिए वित्त को सक्षम बनाने और सतत विकास की दिशा में वित्तपोषण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता निर्माण करने के तरीकों पर भी मंथन करेंगे।
जी 20 की बैठक को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट चुका है। इसके लिए शहर को संवारा जा रहा है। शहर के चौराहों और सड़के किनारे दीवारों पर सुंदर पेंटिंग्स बनवाई जा रही है। साथ ही रोड और डिवाइडर की मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है। इससे पहले गत 4 से 7 दिसंबर को उदयपुर में देश की पहली जी-20 मीटिंग का आयोजन हुआ था। तब भी शहर को संवारा गया था।
मेहमानों को पीछोला, फतहसागर व शिल्पग्राम घुमाया जाएगा
विदेशी मेहमानों को शहर की पीछोला और फतहसागर झील के अलावा शिल्पग्राम में विजिट कराने का प्लान बनाया गया है। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मीटिंग के दौरान टूरिस्ट सिटी की ब्राडिंग की तैयारी में प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभाग मुश्तैदी से जुटे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों तथा सड़कों को फिर सजाया और संवारा जा रहा है। सभी विभाग मिशन के रूप में काम में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-G20 meeting again after three months in Udaipur, 1000 delegates will participate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: g20, meetingagain, udaipur, participate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved