-राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द के विरोध में कांग्रेसियों का धरना ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उदयपुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर देशभर में जारी कांग्रेस पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के क्रम में उदयपुर में यहां गुलाब बाग स्थित गांधी स्मारक पर धरना दिया गया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का कहना था कि उनके नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने वाला निर्णय चौकाने वाला है। ऐसे केस कई लोगों पर लगते रहे हैं, हम पर भी लगे थे लेकिन राहुल गांधी पर सोची समझी चाल के तहत कानून का इस तरह उपयोग किया गया है। यह प्रजातंत्र का नाश करने की कोशिश है।
डॉ व्यास का कहना था कि अब मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने से उन्हें वापस राज मिल जाएगा, यह उनकी भ्रांति है। उन्होंने कहा, मैंने जिंदगी में कई उतार.चढाव देखे। इंदिरा जी की गिरफ्तारी देखी, उनकी हार देखी और फिर 19 माह बाद उनकी ऐतिहासिक वापसी भी देखने को मिली। पूर्व राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया ने कहा कि सरकार की आलोचना करने वाले और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है, यह लोकतंत्र के लिए घातक है। देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में जनता की बात उठाई गई। उनकी बात पची नहंी होत मुकदमा दर्ज कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। इसे उन्होंने मोदी सरकार की ओछी राजनीति बताया। धरने को पूर्व विधायक एवं मौजूदा प्रधान बसंती देवी, पूर्व विधायक सज्जन कटारा और त्रिलोक पूर्बिया ने भी संबोधित किया।
मंच पर गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन
वायनाड में चुनाव जीतने को राहुल गांधी मुस्लिम लीग को बता रहे धर्मनिरपेक्ष पार्टी : मालवीय
पहलवानों के मुद्दे से विदेशों में भारत की छवि हुई खराब : अखिलेश
Daily Horoscope