• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में 96 लाख से अधिक की विदेशी मदिरा जब्त,986 केस दर्ज, 321 लोग गिरफ्तार

Foreign liquor worth over Rs 96 lakh seized in Rajasthan, 986 cases registered, 321 people arrested - Udaipur News in Hindi

उदयपुर,। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु 16 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 96 लाख 99 हजार रूपए की भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। प्रदेश में 2 लाख 98 हजार लीटर वॉश नष्ट करते हुए 986 अभियोग दर्ज कर 321 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते के अनुसार प्रदेश में दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रारंभ किए गए विशेष निरोधात्मक अभियान में 5 नवम्बर 2025 तक आबकारी निरोधक दलों ने अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई है। प्रदेश में 2 लाख 98 हजार 524 लीटर वॉश नष्ट किया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 13459 बोतल जब्त की गई जिसकी लागत 96 लाख 99 हजार 259 रूपए है। बीयर की 5442 बोतल, देशी मदिरा की 3760 बोतल, हथकड़ शराब की 6199 बोतल जब्त करते हुए 26 लीटर स्प्रिट भी सीज किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 5 नवम्बर 2025 तक अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 986 अभियोग दर्ज करते हुए 321 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 28 दुपहिया वाहन, 4 हल्के चार पहिया वाहन, 3 भारी चार पहिया वाहन सहित 35 वाहनों को सीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान 16 नवम्बर तक जारी है इससे अवैध मदिरा पर रोक में प्रभावी सफलता मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foreign liquor worth over Rs 96 lakh seized in Rajasthan, 986 cases registered, 321 people arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ias shivprasad nakate, foreign liquor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved