• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, गोली लगने से सात पुलिसकर्मी घायल

Firing on the police who went to catch the history sheeter, seven policemen injured - Udaipur News in Hindi

उदयपुर जिले के माण्डवा क्षेत्र की घटना, रणिया गुट के बदमाश पुलिस से हथियार छीनकर भागे उदयपुर। जिले के माण्डवा क्षेत्र में कुख्यात रणिया गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गई उदयपुर पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली लगने से माण्डवा थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। थानाधिकारी उत्तम सिंह तथा कांस्टेबल मनोज की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीजू जॉर्ज जोसेफ तथा पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा घायल पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उधर, घटना के बाद माण्डवा क्षेत्र में भारी पुलिस बल डेरा डाले हुए है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात माण्डवा—कोटड़ा की है। माण्डवा थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर रणिया और उसके बेटे खाजरू की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी के लिए गई थी। जिसका पता बदमाशों को लग गया। जिन्होंने पुलिस दल को घेरकर उनसे हथियार छीन लिए तथा मारपीट करने के बाद फायरिंग कर दी। इस हमले में माण्डवा थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया, एएसआई सूरजमल मीणा, कांस्टेबल मनोज, मुरलीधर, सोहनलाल, प्रभुलाल, देवेन्द्र और महेन्द्र कुमार घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मियों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थानाधिकारी उत्तम सिंह तथा कांस्टेबल मनोज की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि बदमाशों ने पुलिस के जवानों से पिस्टल तथा बंदूक छीन ली थी।
30 से 35 लोगों ने घेराबंदी कर किया हमला
उदयपुर आईजी अजयपाल लांबा ने बताया कि रणिया नाम का आरोपी मांडवा थाने का वांटेड हिस्ट्रीशीटर है। उसका बेटा खाजरू भी वांछित आरोपी है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। जैसे ही पुलिस इन बदमाशों के घर के पास पहुंची, वहां 30-35 लोग घात लगाए बैठे थे और पुलिस जवानों पर हमला कर दिया। पुलिस के जवानों को भगाने के लिए उन पर पहले पथराव किया गया फिर फायरिंग। बाद में बदमाशों ने घेराबंदी कर पुलिस टीम के साथ बुरी तरह से मारपीट की।
देर रात से एसपी और पुलिस बल माण्डवा पहुंचा
पुलिस पर हमले की जानकारी मिलने पर एसपी विकास शर्मा और एडिशनल एसपी मंजित सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मांडवा इलाके के लिए रवाना हुए। जिन बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया है, उन्हें पकड़ने के लिए एसपी सहित उनकी टीम रातभर मांडवा क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। आईजी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिस्ट्रीशीटर रणिया, उसके अपराधी बेटे का इलाके में खौफ
रणिया नाम के व्यक्ति और उसके पुत्र खाजरू का पूरे कोटड़ा क्षेत्र में खौफ है। इनके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती आदि के कई मामले दर्ज हैं। पूरे क्षेत्र में लोग इनके खिलाफ बोलने और आवाज उठाने से डरते हैं। ये अपराधी हथियारों से लैस रहते हैं और अपने साथ पूरी गैंग लेकर चलते हैं। हिस्ट्रीशीटर रणिया बुंबरिया, उसका बेटा खाजरू सहित अन्य हमला फिलहाल फरार हैं। इन अपराधियों के गुजरात सीमा में फरार होने की जानकारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Firing on the police who went to catch the history sheeter, seven policemen injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, mandwa area, infamous rania gang, mandwa police station officer uttam singh medatiya, asi surajmal meena, constables manoj, muralidhar, sohanlal, prabhulal, devendra, mahendra kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved