• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रांसफॉर्मर में धमाके के साथ लगी आग, करीबी दुकानों का सामान जला

Fire broke out in transformer, goods of nearby shops burnt - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । उदयपुर शहर के सवीना क्षेत्र में गुरुवार को धमाके के साथ एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके चलते आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गई और उनमें रखा सामान जल गया। वहीं क्षेत्र की लाइट गुल हो गई। बताया गया कि गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे ट्रांसफार्मर के फटने के बाद उठी आग की लपटों को देखकर आसपास के दुकानदार डरकर दुकान छोड़कर बाहर निकल गए। उनकी दुकानों में आग लग गई तथा काफी सामान जल गया। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। बताया गया कि आग के चलते सबसे अधिक नुकसान प्लास्टिक की कैरेट बेचने वाले दुकानदार को हुआ, जिसका पूरा माल जलकर खाक हो गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र में लगभग सात घंटे तक उस समय तक बिजली गुल रही, जब तक वहां नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई जारी की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire broke out in transformer, goods of nearby shops burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire broke out, in transformer, goods, of nearby shops, burnt, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved