• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में मार्बल फैक्ट्री में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Fire breaks out in marble factory in Udaipur, no casualties - Udaipur News in Hindi

-समय रहते श्रमिक बाहर निकले

उदयपुर। शहर के समीप थूर गांव में शुक्रवार दोपहर क्वारजो मार्बल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। उसमें काम कर रहे श्रमिक समय रहते फैक्ट्री से बाहर निकल गए और जनहानि टल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि उसकी लपटें 1 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। वही घटना की सूचना पर पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। बताया गया कि फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक आग फैलने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल गए थे। इस घटना के बाद फिलहाल किसी तरह की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire breaks out in marble factory in Udaipur, no casualties
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, quarzo marble factory, aag, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved