|
उदयपुर। शहर की फतेहसागर झील में रविवार को एक बार फिर हादसा गया। हादसा तब हुआ, जब झील में अपने दोस्तों के साथ तैराकी कर रहा खुशवंत सिंह अचानक डूबने लगा और देखते ही देखते पानी में गायक हो गया। 15 वर्षीय खुशवंत के साथ तैर रहे कई साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन गहरे पानी मे जाने से वह डूब गया। सूचना पर मौके पर अंबामाता थाना पुलिस और गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर किशोर के शव को बाहर निकाला और एमबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। वहीं खुशवंत के दोस्तों का कहना है कि वह अच्छा तैराक था और अचानक उसके डूबने की खबर पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर से उदयपुर घूमने आए परिवार के सदस्य फतहसागर में नौकायन कर रहे थे, इस दौरान चार साल की बच्ची भी डूब गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आगे तस्वीरों में देखें...
प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम का पहला संबोधन
सुंदर कांड की चौपाई 'भय बिनु होय ना प्रीति' सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
किसी भी खतरे को मारने में सक्षम है भारतीय नौसेना : वाइस एडमिरल एएन प्रमोद
Daily Horoscope