• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक -राजस्व, बन्दोबस्त, अवैध मदिरा की रोकथाम सहित अन्य विभागीय दायित्व पूर्ण करने के निर्देश दिए

Excise Department review meeting - Instructions given to fulfill other departmental responsibilities including revenue, settlement, prevention of illicit liquor. - Udaipur News in Hindi

उदयपुर,। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत राजस्व लक्ष्य, बन्दोबस्त, मदिरा उठाव, नीतिगत बिन्दुओं सहित महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आबकारी भवन उदयपुर के सभागार में आयोजित हुई।

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आबकारी मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 अनुपालना के तहत वांछित विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आबकारी नीति के अनुरूप सजगता से कार्य करते हुए राजस्व, बन्दोबस्त, अवैध मदिरा की रोकथाम सहित अन्य विभागीय दायित्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारियों से आगामी कुछ माह में जारी होने वाली नवीन आबकारी नीति पर सुझाव आमंत्रित किए गए जिससे आगामी वर्ष में राज्य सरकार द्वारा आवंटित वित्तिय लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके साथ ही आबकारी बन्दोबस्त की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जा सके। बैठक में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत वर्ष 2025-26 के बन्दोबस्त की प्रगति, वित्तिय वर्ष 2025-26 में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, नवम्बर 2025 तक गारंटी, उठाव एवं निर्धारित आबकारी लक्ष्यों की प्राप्ति, वर्ष 2026-27 के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकानों के समूह व भांग समूहों के बन्दोबस्त की चर्चा सहित नीतिगत बिन्दुओं एवं महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, समस्त जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Excise Department review meeting - Instructions given to fulfill other departmental responsibilities including revenue, settlement, prevention of illicit liquor.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: excise department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved