• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेवाड़ों का मठ पहुंचा गतिमान प्रशासन, शिविर में हाथों-हाथ तैयार हुए ग्रामीणों के दस्तावेज

Dynamic administration reached the monastery of Mewar, the documents of the villagers prepared by hand in the camp - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिले के दूरस्थ जनजाति बहुल अंचल कोटड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए जारी ‘मिशन कोटड़ा’ अंतर्गत राजकीय योजनाओं से अंतिम वंचितों को शत-प्रतिशत जोड़ने व लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत समिति कोटड़ा में गतिमान प्रशासन शिविरों में खुशियां बट रही है। शुक्रवार को कोटड़ा के मेवाड़ों के मठ में आयोजित शिविर में आये ग्रामीणों को विभिन्न राजकीय योजनाआंें का लाभ प्रदान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्हें राहत प्रदान की गई। कोटड़ा के विकास अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि इस शिविर में मेवाडो का मठ, चापा की नाल और डांग पंचायत के लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में मनरेगा के 475 फॉर्म तैयार करवाये गये तथा 100 जन्म मृत्यु प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं 36 राशन कार्ड, 87 आधार सीडिंग, 21 पेंशन स्वीकृति, 34 श्रमिक कार्ड के आवेदन, 250 जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये। राजस्व विभाग की ओर से 37 नामांतरण खोले गये व 324 प्रतिलिपियां जारी की गई और 140 मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किये गये। इस दौरान 2 पालनहार व 4 विशेष योग्यजन सम्मान योजना के आवेदन तैयार किए। इसके साथ ही 10 हैण्डपम्प मरम्मत, 19 बीपीएल कनेक्शन, महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं में 108 व खाद्य सुरक्षा के जोडने हेतु 23 आवेदन तैयार किए व 528 वन नेशन वन कार्ड की क्रियान्विति की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 119 रोगियों को उपचार किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और अपने अपने विभाग से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त कर प्रार्थियों को मौके पर राहत प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि कलक्टर मीणा केे निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में अंतिम वंचितों तक डोर स्टेप डिलीवरी के तहत पहुंचकर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए जा रहे और उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी दस्तावेजों या अन्य कारणों से राजकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित व्यक्तियों से सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी परिवेदनाएं प्राप्त की जा रही है और उनका गुणवत्ता के साथ निस्तारण करते हुए प्रार्थियों को राहत प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dynamic administration reached the monastery of Mewar, the documents of the villagers prepared by hand in the camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, collector, tarachandmeena, ias, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved