• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भारत सरकार के राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित

Dr. Lakshyaraj Singh Mewar Nominated as Expert Member on the Board of Governors - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में होटल एवं कैटरिंग उद्योग के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, परिषद के बोर्ड में होटल एवं कैटरिंग उद्योग से विशेषज्ञ सदस्य को नामित किया गया है। डॉ. मेवाड़ का यह नामांकन आतिथ्य एवं होटल उद्योग के क्षेत्र में उनकी सहभागिता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता प्रदान करता है। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एन.सी.एच.एम.सी.टी. होटल प्रबंधन, खाद्य एवं पेय सेवा, कैटरिंग तथा आतिथ्य क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने वाली प्रमुख संस्था है। बोर्ड में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में डॉ. मेवाड़ की सहभागिता से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा एवं प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने और युवाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है। डॉ. मेवाड़ का यह नामांकन राजस्थान, विशेषकर उदयपुर के लिए गौरव का विषय है। अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और विशिष्ट आतिथ्य परंपरा के लिए विश्वविख्यात उदयपुर पर्यटन एवं होटल उद्योग में विशेष स्थान रखता है साथ ही यह उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Lakshyaraj Singh Mewar Nominated as Expert Member on the Board of Governors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr lakshyaraj singh mewar, nominated, expert member, board of governors, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved