उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सेवा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उदयपुर के शिकारबाड़ी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने 1400 से अधिक मिट्टी के मटकों का निर्माण और वितरण कर अपना 10वां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस गौरवशाली उपलब्धि को उन्होंने अपने दिवंगत पिता महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ की स्मृति को समर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मिट्टी के मटकों की प्राचीन भारतीय परंपरा और उनके वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में रेफ्रिजरेटर के बढ़ते उपयोग और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए मटके के प्राकृतिक रूप से ठंडे और शुद्ध जल के गुणों को अपनाने का आह्वान किया। यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि स्थानीय हुनरमंदों और कुम्हारों की कला को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यम भी बनी है।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पिछले आठ वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी यह यात्रा मार्च 2019 में 3.29 लाख से अधिक वस्त्रों के दान के साथ शुरू हुई थी, जो दुनिया का सबसे बड़ा वस्त्र दान अभियान बना। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2019 में 20 टन स्टेशनरी वितरित कर शिक्षा के क्षेत्र में दूसरा रिकॉर्ड बनाया। जनवरी 2020 में पर्यावरण के लिए मात्र 20 सेकंड में 4000 से अधिक पौधे लगाकर उन्होंने तीसरा कीर्तिमान स्थापित किया।
समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने जनवरी 2021 में महिला स्वच्छता प्रबंधन के तहत 12 हजार से अधिक उत्पाद वितरित किए। वर्ष 2022 में उन्होंने एक ही दिन में दो अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए, जिनमें जरूरतमंदों को स्वेटर वितरण और 'कोई भूखा न सोए' संकल्प के तहत भोजन पैकेटों का वितरण शामिल था। जनवरी 2023 में 'बीज भविष्य का' अभियान के तहत 21 हजार से अधिक बीज बोकर उन्होंने सातवां रिकॉर्ड बनाया।
पिछले दो वर्षों में उनकी उपलब्धियां और भी विशिष्ट रहीं। जनवरी 2024 में उन्होंने तनाव प्रबंधन पर दुनिया का पहला रिकॉर्ड स्थापित कर मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में कार्य किया, वहीं जनवरी 2025 में 'सूर्योदय अभियान' के तहत सोलर लैंपों से सूर्य की विशाल आकृति बनाकर सौर ऊर्जा का संदेश दिया। अब, जनवरी 2026 में मिट्टी के मटकों के माध्यम से अपनी संस्कृति को सहेजने का यह 10वाँ रिकॉर्ड मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय बन गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का मानना है कि ये रिकॉर्ड मात्र संख्या नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा और नागरिक कर्तव्यों की अलख जगाने का एक माध्यम हैं।-पढ़िए : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कब, कौन-सा विश्व कीर्तिमान कैसे स्थापित कर सामाजिक चेतना जागृत करने का कार्य किया
रिकॉर्ड-1 : मार्च 2019 को भी जरूरतमंदों को 3 लाख 29 हजार से अधिक वस्त्रों का दान कर पहला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एकत्रित किए तीन लाख कपड़ों को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, ओमान, श्रीलंका, यूएई सहित अन्य देशों के 80 शहरों से एकत्रित कर जरूतमंदों तक पहुंचाया।
रिकॉर्ड-2 : अगस्त 2019 को 24 घंटे में 20 टन से ज्यादा स्टेशनरी छात्र-छात्रों में वितरित कर दूसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उदयपुर संभाग में एक महीने तक शिक्षा प्रोत्साहन कैंपेन चलाकर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किताब, कॉपी-पेन-पेंसिल, कलर्स बुक, बुक्स आदि शिक्षण सामग्री वितरित की।
रिकॉर्ड-3 : जनवरी 2020 को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 20 सैकंड में 4000 से अधिक पौधे लगाकर तीसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया। सिटी पैलेस के माणक चौक में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने अमलतास, गुलमोहर, सहजन व केशिया श्याम वृक्षों के 4035 पौधों को 20 सैकंड में लगाया गया।
रिकॉर्ड-4 : जनवरी 2021 को मात्र एक घंटे में महिला स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े 12 हजार से अधिक स्वच्छता प्रोडक्ट बांटकर चौथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोरोना महामारी के दौरान स्वच्छता और महिला माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की अलख जगाने के लिए साढ़े बारह हजार से ज्यादा सेनेट्री पेड, हैंड सेनेटाइजर, साबुन, टूथब्रश जैसे प्रोडक्ट्स दान किए।
रिकॉर्ड-5 : जनवरी 2022 को एक घंटे में सबसे ज्यादा स्वेटर वितरण कर 5वां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सर्दी के सीजन में जरूरतमंद 28 सौ लोगों को स्वेटर पहनाकर पुनीत पहल की।
रिकॉर्ड-6 : जनवरी 2022 को एक घंटे 2800 भोजन के पैकेट वितरण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। उद्देश्य कोई भूखा ना सोए पहल का जन-जन तक संदेश पहुंचाना।
रिकॉर्ड-7 : जनवरी 2023 को बीज भविष्य का अभियान के तहत 21 हजार 58 विभिन्न तरह के पेड़-पौधों के बीज बोकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।
रिकॉर्ड-8 : जनवरी 2024 को जनसमूह को तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया किया है। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने विश्व में पहली बार तनाव प्रबंधन से संबंधित यह श्रेणी बनाने की पहल की है।
रिकॉर्ड-9 : जनवरी 2025 : सोलर लैम्पों के संग्रह से सूर्य की सबसे बड़ी आकृति बनाकर यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। "सूर्योदय अभियान' का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की पहल की है।
रिकॉर्ड-10 : जनवरी 2026 : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने 1400 से अधिक मिट्टी के मटकों का वितरण कर 10वाँ विश्व कीर्तिमान बनाया। उन्होंने इस कीर्तिमान को अपने दिवंगत पिता महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ को समर्पित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा कैसी रहेगी, यहां जानिए
एफआईएच मेंस प्रो लीग: होबार्ट लेग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, हार्दिक को टीम की कमान
सूर्यग्रहण 2026 का राशियों पर असर: 12 राशियों के जीवन में क्या बदलेगा, किन क्षेत्रों पर पड़ेगा सबसे गहरा प्रभाव
Surya Grahan 2026: कल दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां प्रभावी होगा
ऋचा चड्ढा ने बयां किया करियर का शुरुआती अनुभव, भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा
पहली बार साथ आ रहे हैं मोहित रैना और प्रियामणि, पहला इंडो-हॉलीवुड धमाका तैयार
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान
शिवांगी ने पर्दे पर निभाया विधवा का चुनौतीपूर्ण किरदार, बोलीं- सादगी में भी सुंदरता
जब सिद्धांत चतुर्वेदी से कहा गया - कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते
राशिफल 17 फरवरी 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए सभी राशियों का हाल
राशिफल 16 फरवरी 2026 : किसका चमकेगा भाग्य, किसे झेलनी होंगी चुनौतियां? जानिए
सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह
परफेक्ट मुस्कान के पीछे उम्मीदों के बोझ को तलाशती संदीपा धर
'द गॉडफादर' फेम रॉबर्ट डुवैल का निधन, अनुपम खेर बोले- आपका काम सबको सिखाता रहेगा
फ्रांस के राष्ट्रपति की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, बोले– संस्कृति हमें जोड़ती है
'धुरंधर 2' शूटिंग में नियम तोड़ने पर BMC सख्त, बी62 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
काशी विश्वनाथ मंदिर के 11 रहस्य: अनसुनी मान्यताएं और दिव्यता से जुड़े अद्भुत तथ्य
राशिफल 18 February 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए
टी20 वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड को 7 विकेट से रौंदकर नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत

10 वर्षों के लिए बढ़ा भारत–फ्रांस रक्षा सहयोग समझौता, भारत में बनेगी हैमर मिसाइल

सौरव गांगुली ने इमरान खान के लिए जताई चिंता, बोले- ‘उन्हें सही इलाज और सम्मान मिलना चाहिए’
राशिफल 18 February 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए
शनि की राशि में मंगल का गोचर, राहु संग बनेगा अंगारक योग, कुछ राशियों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां
ऋचा चड्ढा ने बयां किया करियर का शुरुआती अनुभव, भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा
शिवांगी ने पर्दे पर निभाया विधवा का चुनौतीपूर्ण किरदार, बोलीं- सादगी में भी सुंदरता
'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
गरीबी से शोहरत तक: हालातों से लड़कर कामयाबी की मिसाल बनीं मधुबाला
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
ताड़ासन से शवासन तक, कुछ मिनटों के योगासन से पाएं हाइपरटेंशन पर काबू
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 18/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope