• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मूवी बनाने के नाम पर डॉक्टर से 30 करोड़ की ठगी : 200 करोड़ मुनाफे का झांसा, बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट, पत्नी और बेटी पर FIR

Doctor duped of 30 crore rupees in the name of making a movie - Udaipur News in Hindi

उदयपुर | उदयपुर में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और बेटी समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि इंदिरा IVF हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर को 200 करोड़ तक की कमाई का लालच देकर ठगा गया। भूपालपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, बेटी कृष्णा (निवासी अंधेरी वेस्ट, मुंबई), दिनेश कटारिया (सहेली नगर, उदयपुर), महबूब अंसारी (प्रोड्यूसर, ठाणे), मुदित बुटट्टान (दिल्ली), गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (डीएससी चेयरमैन) और अशोक दुबे (जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज, मुंबई) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनवाना चाहते थे डॉक्टर
इंदिरा IVF हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिनेश कटारिया से संपर्क किया। कटारिया के कहने पर डॉक्टर 25 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात विक्रम भट्ट से करवाई गई। वहीं बायोपिक पर चर्चा हुई।
विक्रम भट्ट ने डॉक्टर को भरोसा दिलाया कि फिल्म निर्माण से जुड़ी सारी जिम्मेदारी वह लेंगे, डॉक्टर को सिर्फ पैसे भेजने होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटी भी फिल्म निर्माण से जुड़ी हैं और उनकी पत्नी के नाम पर VSB LLP नाम से फर्म रजिस्टर्ड है।
दो फिल्मों के निर्माण में पैसे लगाने की सहमति
डॉ. मुर्डिया ने विक्रम भट्ट के साथ दो फिल्मों के निर्माण में निवेश करने की मंजूरी दी। इसके बाद VSB LLP और इंदिरा इंटरप्राइजेज के बीच 40 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट साइन हुआ।विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी ने शुरुआती 2.5 करोड़ रुपये मांगे, जिन्हें डॉक्टर ने 31 मई 2024 को RTGS से भेज दिया।
47 करोड़ में 4 फिल्में बनाने का वादा
कुछ दिनों बाद विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट उदयपुर आए। उन्होंने डॉक्टर को प्रस्ताव दिया कि अगर वे 7 करोड़ और देते हैं तो वे 47 करोड़ में कुल चार फिल्में बना देंगे।कहा गया कि इन फिल्मों से 100 से 200 करोड़ रुपये तक मुनाफा हो सकता है।
2 जुलाई 2024 को इंदिरा एंटरटेनमेंट LLP रजिस्टर्ड की गई।इसके बाद डॉक्टर के कहने पर अमनदीप मंजीत सिंह, मुदित, फरजाना आमिर अली, अबजानी, राहुल कुमार, सचिन गरगोटे और सबोबा भिमाना अडकरी के खातों में 77,86,979 रुपये ट्रांसफर किए गए।
कुल मिलाकर 2,45,61,400 रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं इंदिरा एंटरटेनमेंट से 42,70,82,232 रुपये का भुगतान हुआ, जबकि चार फिल्मों का बजट 47 करोड़ तय हुआ था।
दो फिल्में बनीं, तीसरी आधी, चौथी शुरू भी नहीं
विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट ने केवल दो फिल्में पूरी कर रिलीज कीं।तीसरी फिल्म विश्व विराट सिर्फ 25% पूरी हुई, जबकि चौथी फिल्म महाराणा-रण की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई।आरोप है कि महाराणा-रण फिल्म के 25 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।
डॉक्टर और श्वेतांबरी भट्ट थे 50-50 पार्टनर
डॉ. मुर्डिया और श्वेतांबरी भट्ट दोनों 50-50 प्रतिशत भागीदारी में थे।सभी वेंडर्स और खर्चों का भुगतान इंदिरा एंटरटेनमेंट से दोनों की सहमति पर होना तय था।
आरोप है कि अभियुक्तों ने फर्जी बिल, ओवरवैल्यूड इनवॉइस और फर्जी नामों से वाउचर तैयार किए।मिलीभगत से इंदिरा एंटरटेनमेंट से भुगतान करवाया और करोड़ों रुपये हड़प लिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctor duped of 30 crore rupees in the name of making a movie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctor, duped, 30 crore rupees, fir, bollywood director, vikram bhatt, wife, and daughter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved