• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आलोचना से होता है सुधार का मार्ग प्रशस्त - कटारिया

Criticism paves the way for improvement - Kataria - Udaipur News in Hindi

- श्रेष्ठ व्यक्ति का सम्मान समाज और विचारों का सम्मान उदयपुर । जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में आयोजित पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने की। समारोह में बतौर अतिथि जल पुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. प्रवीण खंडेलवाल थे। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने, आमजन को अपने अधिकारों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह से नवाजा गया, जिसके तहत डॉ. पुरोहित को प्रशस्ति पत्र, 25 हजार रुपये की नकद राशि, स्मृति चिन्ह् दिया गया।
अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि विषय तथा व्यक्ति चाहे कोई भी हो लेखनी का सही दिशा में चलना बेहद जरूरी है सही लेखनी से देश की राहें निखर जाती है किन्तु लेखनी का पथ भ्रमित होना, राष्ट्र के पतन का पर्याय है। देश को बचाने के लिए बेबाक और निर्भिक कलम का होना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आलोचना सदैव आपकी कमियों को दूर कर सुधार का मार्ग प्रशस्त करती है। सभी को अपनी आलोचनाओं को खुले मन से स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिये। श्रेष्ठ व्यक्ति का सम्मान, समाज और विचारों का सम्मान है। यह वैचारिक परिपक्वता का परिचायक है।
कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ शिक्षा, समाज और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनवरत कार्यरत है। संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर सदैव सामाजिक सरोकारों के पक्षधर थे। सामाजिक और सामुदायिक दायित्वों के निर्वहन तथा समाज के उत्थान हेतु कार्य करने वालों को आगे बढ़ाने का कार्य सदैव करता रहा है। विद्यापीठ आज भी उनके द्वारा गढ़े विचारों का अनुगामी है तथा समय समय पर समाज तथा सेवा कार्यों से जुड़ी विभूतियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का प्रयत्न करता है। उन्होंने कहा कि सेवा ही श्रेष्ठ कर्म है तथा समाज में शिक्षा व संस्कार विश्व कल्याण का मूल ध्येय है। पंडित नागर ने देश के ख्यातनाम व्यक्तियों को अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया है उसी श्रृंखला में यह पुरस्कार दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criticism paves the way for improvement - Kataria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: criticism paves, the way for improvement, - kataria, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved