• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने : सवीना में अतिक्रमण हटाने का विरोध, यूडीए के बाहर हंगामा, गेट पर चढ़े

Congress workers and police face off: Protests against encroachment removal in Savina, commotion outside UDA office, workers climbed the gate and were pushed by police - Udaipur News in Hindi

उदयपुर | उदयपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच यूडीए (उदयपुर विकास प्राधिकरण) कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा हुआ। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूडीए गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। सविना खेड़ा क्षेत्र में यूडीए की ओर से सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने इसे गरीबों के साथ अन्याय बताते हुए विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप है कि कार्रवाई बिना नोटिस दिए की गई और कई परिवारों के घर उजाड़ दिए गए। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यूडीए कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और यूडीए अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए।राठौड़ ने कहा कि वे यूडीए कमिश्नर राहुल जैन को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने गेट पर रोक लगा दी। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और गेट फांदकर अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने धक्का देकर सभी को पीछे किया।
हंगामे के दौरान कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें नीचे उतारते नजर आए। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद कांग्रेस नेताओं ने यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर को ज्ञापन सौंपा। राठौड़ ने मांग की कि जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें न्याय दिया जाए और कार्रवाई की जांच कराई जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, केके शर्मा, शंकर चंदेल, अरुण टांक, मोहसिन खान, फिरोज शेख, सिद्धार्थ सोनी, नजमा मेवाफरोश, शांता प्रिंस आदि मौजूद रहे।वहीं पुलिस की ओर से डिप्टी कैलाश खटीक और सुखेर थानाधिकारी रवींद्र चारण ने मोर्चा संभाला।
चार दिन पहले यूडीए ने सविना खेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई गरीबों पर सीधा प्रहार है और प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress workers and police face off: Protests against encroachment removal in Savina, commotion outside UDA office, workers climbed the gate and were pushed by police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, workers, police face, off, protests, against, encroachment, removal, savina, commotion, uda office, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved