• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में आम जन पूछ रहा, आखिर झील को बारातघर बनाने की परमिशन किसने दी

Common people in Udaipur are asking, who gave the permission to convert the lake into a wedding venue? - Udaipur News in Hindi

उदयपुर (ब्यूरो)। उदयपुर अपनी झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विख्यात है और इसी कारण यहां शाही शादियों का क्रेज बढ़ रहा है। किन्तु यहां की झीलों की सुरक्षा को लेकर उतनी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। हर कोई शहर के मुख्य पेयजल स्रोत झीलों का दोहन मन पड़े वैसे कर रहा है। उदयपुर की आम जनता का कहना है कि आने वाले दिनों में सेलिब्रिटीज राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणिति चौपड़ा की शादी में बारात झील में स्थित एक होटल से दूसरी होटल तक नावों से ले जाई जाएगी। जबकि जिन होटलों के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध है उन्हें झील में पर्यटकों के परिवहन की अनुमति नहीं है। झील में नाव से बारात का आवागमन पहली बार हो रहा है। इसे लेकर झील प्रेमियों ने भी चिंता जाहिर की है कि यह चलन न बन जाए। यदि चलन बन गया तो फिर हमारे पेयजल की स्रोत झीलों की स्थिति क्या होगी, भगवान जाने।
पारम्परिक गणगौर नाव का उपयोग भी इस बारात में किया जा रहा है जो इस ऐतिहासिक, पारम्परिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की नाव के सम्मान को भी प्रभावित करेगा। इतना ही नहीं, क्या सभी बाराती नाव में परिवहन के दौरान सुरक्षा व विधिक नियमों की पालना करेंगे।
झीलों को भरी रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। यह करोड़ों रुपये उदयपुर शहर की मौजूदा और भविष्य की प्यास बुझाने के लिए खर्च किए गए हैं। इस योजना से शहरवासियों को भले ही रोजाना पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है, लेकिन पर्यटन जगत को जरूर पंख लगे हैं।
इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंघवी कहते हैं कि झील का मालिकाना हक नगर निगम उदयपुर के पास है और जल का मालिक जल संसाधन विभाग है। संभवतः झील में बारात के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली गई है।
सिंघवी ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि झील के पर्यटन के नाम पर उपयोग की बेहतर नीति बनाए और दोहन की सीमाओं को तय करे। स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि झील को बारातघर और पानी को बारात की बस का मार्ग न बनने दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Common people in Udaipur are asking, who gave the permission to convert the lake into a wedding venue?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, bureau, lakes, natural beauty, royal weddings, safety, drinking water source, exploitation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved