• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली वीसी

Chief Secretary took VC regarding preparations for the proposed visit of the President - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म की आगामी 14 फरवरी को बेणेश्वर यात्रा के दौरान उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आगमन प्रस्तावित है। इस संबंध में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर विभिन्न आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वीवीआईपी विजिट के दृष्टिगत समस्त पुख्ता इंतजाम एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान स्वागत सत्कार, विदाई, सुरक्षा, सेफ हाउस बैगेज परिवहन, यातायात व पार्किंग, स्टेण्ड बाई, कारकेड, रूट प्लान, रिहर्सल, एयर क्रू, अग्निशमन व एंबुलेस आदि की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उदयपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी हॉल से संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी भुवन भूषण, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, प्रोटोकॉल ऑफिसर व जिला रसद अधिकारी नीलम लखारा आदि अधिकारी वीडियो कांफ्रेन्स से जुड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary took VC regarding preparations for the proposed visit of the President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary, took vc, regarding preparations, for the proposed visit, of the president, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved