• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी डॉ. सक्का का सोने से बना चंद्रयान-3 चांद और तिरंगा विश्व रिकॉर्ड में शामिल

Chandrayaan-3 moon and tricolor made of gold by Udaipurs goldsmith Dr. Sakka included in world record - Udaipur News in Hindi

- इसरो के वैज्ञानिकों को देने के लिए बनाया था चंद्रयान 3


उदयपुर । चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को भेंट करने के लिए उदयपुर के अंतराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार डॉक्टर इकबाल सक्का ने सोने से विश्व का सबसे छोटा चंद्रयान और तिरंगा बनाया था। उसे अब विश्व रिकार्ड में शामिल कर लिया गया। सक्का की बनाई कृति को बिना लैंस नहीं देखा जा सकता। चंद्रयान की साइज महज 2 मिलीमीटर तथा तिरंगा झंड़ा महज आधा मिलीमीटर का है। इन कलाकृतियों को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। होप इंटरनेशनल रिकॉर्ड के भारतीय कार्यालय के चीफ एडिटर डॉक्टर अहमद शेख ने सक्का को सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल प्रदान किया है।

सोने से छोटी कलाकृतियों के निर्माण में सौ से अधिक विश्व रिकार्ड बना चुके इकबाल सक्का का कहना है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी हिस्से में उतारकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उसके बाद उसने इसरो के वैज्ञानिकों को सोने से बना विश्व का सबसे छोटा चंद्रयान तथा भारतीय झंडा बनाने का निर्णय लिया था। जिसे तैयार करने में 3 दिन का समय लगा तथा इन कलाकृतियों का वजन किया तो इतनी हल्की है कि उन्हें तोला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह शिल्पकार की कलाकारी का बेहतरीन नमूना है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandrayaan-3 moon and tricolor made of gold by Udaipurs goldsmith Dr. Sakka included in world record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandrayaan-3, moon, and tricolor, made of gold, by udaipurs, goldsmith, dr sakka, included in world record, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved