• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दृष्टिबाधित छात्र का जन्मदिन मनाने होस्टल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी

Cabinet Minister Babulal Kharadi reached the hostel to celebrate the birthday of a visually impaired student - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर के समिधा दृष्टि बाधित दिव्यांग मिशन हॉस्टल में रहकर बीएसटीसी कर रहे एक छात्र के फोन पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी जन्मदिन मनाने पहुंच गए। छात्र को यकीन नहीं हो रहा था कि एक फोन पर कैबिनेट मंत्री आ जाएंगे। बताया गया कि दिव्यांग मिश्न हॉस्टल में रह रहे सलूम्बर जिले के भोराई पाल निवासी दृष्टि बाधित छात्र राकेश मीणा का शनिवार को जन्मदिन था। उसने जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को फोन कर उसके जन्मदिन के अवसर पर होस्टल में आने का आग्रह किया। एक निमंत्रण पर व्यस्तता के बावजूद मंत्री खराड़ी होस्टल ही नहीं पहुंचे, बल्कि उसका जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर आए। यह जानकर छात्र राकेश मीणा को यकीन नहीं हो पा रहा था। खराड़ी ने हॉस्टल पहुंचने के बाद राकेश मीणा से केक कटवाया तथा हॉस्टल के अन्य छात्रों के साथ उसके जन्मदिन की खुशियां बांटी। इस अवसर पर समिधा संस्थान के संस्थापक डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने मंत्री खराड़ी को जनजाति बाहुल्य संभाग में आदिवासी समाज के दृष्टि बाधित बच्चों की समस्या से अवगत कराया। जिस पर मंत्री खराड़ी ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही उदयपुर में दृष्टि बाधित बालकों के लिए संभाग स्तरीय आवासीय स्कूल खोला जाएगा, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cabinet Minister Babulal Kharadi reached the hostel to celebrate the birthday of a visually impaired student
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, cabinet minister, babulal kharadi, birthday celebration, student, bstc, samidha visually impaired disabled mission hostel, surprise visit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved