• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाकी की क्रूरता : पीड़ितों पूर्व सांसद वृंदा करात को सुनाई दास्तां- मां की गोद से 3 माह के दूधमुंहे बच्चे को खींचकर जमीन पर फेंका, 12 लाख की ठगी का आरोप

Brutality by Khaki, Victims narrate tale to former MP Brinda Karat, 3-month-old infant, mother, lap and thrown - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। झाड़ोल तहसील के अंबासा गांव में पुलिस और वन कर्मियों द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बेदखली की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक मां की गोद से उसके महज 3 माह के मासूम बच्चे को छीनकर नीचे गिरा दिया। इस हृदयविदारक घटना और वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पीड़ितों ने पूर्व सांसद वृंदा करात के नेतृत्व में हुंकार भरी। मासूम के शरीर पर चोट के निशान, दहशत में परिवार घटना 12 फरवरी की है, जब कोदर फला में 2 पुलिसकर्मी और करीब 15-20 वन कर्मी कार्रवाई करने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित महिला का कहना है कि कर्मियों ने उसके 3 माह के बच्चे को गोद से खींचकर नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि बच्चे की जान बच गई, लेकिन उसके नन्हे शरीर पर चोट के नीले निशान खाकी और वन महकमे की बर्बरता की गवाही दे रहे हैं।
12 लाख रुपये लेकर पट्टे का झांसा, फिर दमन
आदिवासी जन अधिकार मंच के बाबूलाल वडेरा ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये आदिवासी परिवार मूलतः कोटड़ा के जुड़ा गांव के निवासी हैं, जिनकी जमीन बांध परियोजना में आने के बाद वे विस्थापित हो गए थे। आरोप है कि:
अंबासा के तत्कालीन फॉरेस्टर प्रभु लाल मीणा और रेंजर राजेश मीणा ने इन परिवारों से 12 लाख रुपये वसूले।
उन्हें भरोसा दिलाया गया कि इस वन भूमि पर उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा और पट्टे भी दिला दिए जाएंगे।
गरीब आदिवासियों ने अपने गहने और मवेशी बेचकर यह रकम जुटाई, लेकिन फॉरेस्टर के तबादले के बाद अब उन्हें वहां से डरा-धमका कर बेदखल किया जा रहा है।
संभागीय आयुक्त को ज्ञापन, वृंदा करात ने की कार्रवाई की मांग
आज माकपा की वरिष्ठ नेता वृंदा करात के नेतृत्व में पीड़ित महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मिला। उन्होंने दोषी पुलिस और वन कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और आदिवासियों को बेदखल न करने की मांग की।
माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उदयपुर जिले में हजारों आदिवासियों ने पट्टे के लिए आवेदन कर रखे हैं, लेकिन उन्हें हक देने के बजाय पुलिस, वन कर्मी और कुछ स्थानीय नेता गिरोह बनाकर लूट और दमन का खेल खेल रहे हैं।
प्रशासन का आश्वासन
संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष हाकर चंद खराड़ी, होलियाराम और हीरालाल सालवी सहित कई सदस्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brutality by Khaki, Victims narrate tale to former MP Brinda Karat, 3-month-old infant, mother, lap and thrown
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brutality by khaki, victims, narrate tale, former mp, brinda karat, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved