• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भानु कुमार शास्त्री, किरण माहेश्वरी की जयंती पर किया नमन

BJP Workers Pay Tribute on the Birth Anniversaries of Bhanu Kumar Shastri and Kiran Maheshwari - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद एवं खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष भानु कुमार शास्त्री एवं राजस्थान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं नगर निगम की पूर्व सभापति किरण माहेश्वरी की जयंती व पूर्व उपसभापति वीरेन्द्र बापना की द्वितीय पुण्यतिथि पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि सभा में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर पारस सिंघवी, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भानु कुमार शास्त्री के भाई पद्म शास्त्री, पार्षद जतिन श्रीमाली, प्रवक्ता गोविन्द दीक्षित, प्रकाश अग्रवाल, किरण तातेड़ ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने भानु कुमार शास्त्री, किरण माहेश्वरी के आदर्शपूर्ण राजनीतिक जीवन, राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण में योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि मेवाड़ में जनसंघ की स्थापना भानु कुमार शास्त्री ने की थी। भाजपा को पूरे देश में वट वृक्ष के रूप में पहुंचाने में शास्त्री जी और माहेश्वरी जी का अहम योगदान रहा है। वे त्याग, तपस्या और राजनीति में शुचिता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में पार्षद से लेकर मंत्री तक का सफर किया, लेकिन अपने ऊपर कभी एक दाग नहीं लगने दिया।
वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में दीपक से लेकर कमल को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया। इनकी कथनी एवं करनी में कभी फर्क नहीं रहा। अपने जीवन में हजारों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य उन्होंने किया। पद की कभी चिंता नहीं की। उन्होंने अपने जीवन में कभी सोचा भी नहीं था कि देश में कभी हमारा राज भी आएगा, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी संस्कृत के प्रकांड पंडित थे, पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया भी अपनी जन्म पत्रिका इन्हें बताने आया करते थे। किरण माहेश्वरी ने अपनी कार्यशैली से एक सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने एक महिला के रूप में राजनीति में जो मुकाम हासिल किया, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया।
इस मौके पर महामंत्री देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराण, डॉ. सोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, कन्हैया वैष्णव, मुकेश जोशी, महेशपूरी गोस्वामी, रणजीत सिंह दिगपाल, पार्षद अशोक नागदा, लता नायक, देवनारायण धाबाई, करण सिंह शक्तावत, शैलेन्द्र चौहान, दिग्विजय श्रीमाली, जयंत ओझा, जगदीश सुथार, हजारी जैन, बाबुलाल ओड, किशन खटीक, सुरेन्द्र सिंह पंवार, कैलाश निमावत, गिरीश शर्मा, मांगु सिंह रावत, गणेश व्यास,, दुदाराम डांगी, माधुरी राठौड, सनी पोखरना, भंवर सिंह देवडा, खुशबू मालवीया, रामेश्वर लाल भटट्, संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल, शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चम्पावत, कृष्णकांत कुमावत, दीपक कुमावत, देवेन्द्र साहू, प्रतिभा सुराणा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भानु कुमार शास्त्री, किरण माहेश्वरी एवं वीरेन्द्र बापना की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
संचालन महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया जबकि आभार डॉ. पंकज बोराणा ने जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Workers Pay Tribute on the Birth Anniversaries of Bhanu Kumar Shastri and Kiran Maheshwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp workers, pay tribute, birth anniversaries, bhanu kumar shastri, kiran maheshwari, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved