• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रताप गौरव केन्द्र में परिन्दों के लिए पेड़ों पर बांधे परिण्डे

Birds tied on trees for birds in Pratap Gaurav Center - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में वन विभाग व अर्थ ब्रिगेड फाउंडेशन के सहयोग से 50 परिण्डे लगाए गए। इन परिण्डो में दाना रखने की सुविधा भी है। परिण्डों को लगाने में वहां मौजूद पर्यटकों ने भी उत्साह से सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने कहा कि मनुष्य अपनी आवश्यकता व इच्छाओं को बोलकर समझा सकता है, लेकिन बेजुबान पक्षी अपनी आवश्यकताओं को नहीं समझा सकते। उनकी आवश्यकताओं को समझकर उस अनुरूप पूर्ति का प्रयास ही मानवता है। उन्होंने प्रताप गौरव केन्द्र के कार्मिकों सहित पर्यटकों को पक्षी-पर्यावरण संरक्षण का संकल्प करवाया। उल्लेखनीय है कि प्रताप गौरव केन्द्र का परिसर 25 बीघा में है और यहां 30 हजार से अधिक पौधे लगे हुए हैं। इस परिसर में वर्षा जल संरक्षण भी किया जाता है और यहां पॉलिथीन का उपयोग नगण्य है। आने वाले दिनों में और भी परिण्डे लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Birds tied on trees for birds in Pratap Gaurav Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: birds, tied, pratapgauravcenter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved