• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजरंग सेना मेवाड़ ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि; कार्डों की जलाई होली

Bajrang Sena Mewar protested Valentine Day, paid tribute to the Pulwama martyrs; burned cards in Holi. - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। वैलेंटाइन डे के अवसर पर जहाँ एक ओर बाजारों में रौनक दिखी, वहीं दूसरी ओर बजरंग सेना मेवाड़ ने इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया। सूरजपोल चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाश्चात्य संस्कृति का विरोध करते हुए वैलेंटाइन डे कार्डों की होली जलाई और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार, प्रभारी सुनील कालरा और संयोजक ऋषभ सिंह गहलोत के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा शहीदों को याद करते हुए हुई। आज ही के दिन (14 फरवरी) पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण किया और भारत माता के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मातृशक्ति ने किया तुलसी पूजन
पाश्चात्य संस्कृति के मुकाबले भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मातृशक्ति द्वारा तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। कंचन देवी राजपूत, प्रियंका सिंह, सुमन जैन, मंजू गंधर्व, रानी भाटिया और मोनिका ने विधि-विधान से तुलसी पूजन किया और उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधों का वितरण किया।
कार्डों की होली और भारतीय संस्कृति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान महंत श्याम बाबा और एडवोकेट निर्मल पंडित के नेतृत्व में वैलेंटाइन डे कार्डों की होली जलाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता के बजाय भारतीय संस्कारों और राष्ट्रभक्ति की ओर अग्रसर होना चाहिए।
उपस्थिति : इस अवसर पर शिव सिंह सोलंकी, सुरेश चौहान, सुरेश टहलरमानी, जितेंद्र जैन, प्रवक्ता गिरिराज सिंह सांखला, हरीश सेन, गोविंद सिंह चौहान, सुरेश खुराना, भीष्म पुरुषवानी, रणधीर सिंह चंदेला, विष्णु कुमार, रविंद्र सिंह, शंकर सिंह और शक्ति सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bajrang Sena Mewar protested Valentine Day, paid tribute to the Pulwama martyrs; burned cards in Holi.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bajrang sena, mewar protested, valentine day, paid tribute, pulwama martyrs, burned, cards in holi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved