• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूडान से उदयपुर लौटे औंकारलाल बोले—ऐसे गोलियां चल रही थी, जैसे यहां दीपावली पर लोग पटाखे चलाते हैं

Aunkarlal, who returned to Udaipur from Sudan, said – Such bullets were going on, like people fire crackers on Diwali here - Udaipur News in Hindi

कहा— वहां के लोगों के लिए ऐसी स्थिति सामान्य लेकिन हमारे लिए मुश्किल भरा रहा दौर

उदयपुर। गृहयुद्ध में फंसे सूडान से लौटे भारतीयों में उदयपुर जिले के खरसाण का औंकारलाल गोपावत भी शामिल थे, जो शुक्रवार को सकुशल उदयपुर लौट आए। उन्होंने वहां के हालात बताए और कहा कि वह मंजर भूल नहीं पा रहे। वहां ऐसे गोलियां चल रही थी, जैसे हमारे यहां दीपावली पर लोग पटाखे चलाते हैं। इसके बावजूद वहां के लोगों को ऐसी स्थिति भी सामान्य लग रही थी लेकिन भारतीय लोगों के लिए यह स्थिति बेहद भी खौफनाक थी। भारत सरकार के प्रयासों से वह सुरक्षित लौट पाया। उसने बताया कि सूडान के शहर अनदूर्मान में वह गुजराती परिवार के यहां भोजन बनाने का काम करता था। अप्रेल माह के पहले सप्ताह में सूडान में अचानक गृह युद्ध छिड़ गया था। वह जहां रहता था, वह बेहद ही सुरक्षित जगह थी और पास ही टीवी तथा रेडियो स्टेशन थे। दस अप्रेल की बात थी कि अचानक टीवी तथा रेडियो स्टेशन पर हमला हो गया तथा गोलियों की आवाजें आने लगी। सभी लोग सहम गए। इस तरह गोलियां चल रही थी जिस तरह भारत में दीपावली पर आतिशबाजी की जाती। खौफनाक मंजर में भगवान से केवल एक ही प्रार्थना थी कि किसी तरह सुरक्षित अपने वतन लौट जाएं।
इसी बीच पता चला कि भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए अप्रवासी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया तो लगा कि अब जान बच जाएगी। गुजराती परिवार ने अपने साथ उसका भी रजिस्ट्रेशन ऑपरेशन कावेरी के लिए किया। अनदूर्मान पोर्ट से उन्हें सूडान पोर्ट पर आने के लिए कहा गया। मंगलवार सुबह वह गुजराती परिवार के साथ वहां पहुंचा तथा रात को छोटे एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हो गया। दो सौ भारतीयों को लेकर आर्मी का प्लेन पहले जेद्दाह सउदी अरब पहुंचा तथा वहां से साढ़े तीन सौ भारतीयों को लेकर भारत आया था। मुम्बई एयरपोर्ट से उतरने के बाद उसके उदयपुर आने की व्यवस्था भारत सरकार ने की थी।
मेवाड़ से कई लोग जो सूडान में करते हैं छोटा—मोटा कारोबार
औंकारलाल ने बताया कि सूड़ान में मेवाड़ के कई लोग छोटा—मोटा कारोबार करते हैं। उनमें परचूनी की दुकान चलाने वाले तथा खाना पकाने वालों की संख्या ज्यादा है। उसने आशा जताई कि वहां मौजूद उसके भारतीय साथी जल्द ही भारत सुरक्षित लौटेंगे। उसका कहना है कि यदि सूड़ान में हालत सामान्य हुए तो वह फिर से वहां जाएगा, नहीं तो यहीं रहकर काम तलाशना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aunkarlal, who returned to Udaipur from Sudan, said – Such bullets were going on, like people fire crackers on Diwali here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, aunkarlal gopavat, udaipur, sudan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved