• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12 लाख की घूस लेते गिरफ्तार दलाल दो दिन के रिमांड पर

Arrested broker taking bribe of 12 lakhs on remand for two days - Udaipur News in Hindi

- मोबाइल पर यूडीएच अधिकारियों से की गई चेटिंग मिली, अधिकारियों से संबंधों को लेकर भी होगी जांच

उदयपुर। यूडीएच अधिकारियों के लिए 12 लाख की घूस लेते पकड़े गए दलाल लोकेश जैन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसीबी जयपुर की टीम ने गिरफ्तार आरोपी को उदयपुर की अदालत में पेश कर रिमांड मांगा था। जिसमें उसके मोबाइल में यूडीएच अधिकारी तथा कर्मचारियों से मिली चेटिंग की जांच करने तथा यूडीएच अधिकारियों से उसके संबंधों को लेकर जांच की जानी है। एसीबी ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार दलाल के यूडीएच सचिव कुंजीलाल मीणा तथा संयुक्त सचिव मनीष गोयल के संबंधों को लेकर जांच की जानी है। दलाल के मोबाइल की कॉल डिटेल तथा उसके किए गए चैट को लेकर जांच की जानी है। बताया गया कि उसके यूडीएच अधिकारी तथा कर्मचारियों से चेटिंग होती थी। इससे जाहिर है कि वह यूडीएच अधिकारी तथा कर्मचारियों से लगातार संपर्क में था। एसीबी इस बात की जांच कर रही है कि इससे पहले उसने यूडीएच अधिकारियों के लिए काम किया है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि एसीबी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आई एसीबी टीम ने सोमवार को दलाल लोकेश जैन को शोभागपुरा स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर पांच लाख रुपए की भारतीय मुद्रा तथा सात लाख रुपए के डमी नोट जब्त किए थे। उससे यूडीएच अधिकारियों से संपर्कों को लेकर दिन भर पूछताछ की गई। बताया गया कि इस मामले में यूडीएच के कर्मचारियों की लिप्तता भी सामने आ रही है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arrested broker taking bribe of 12 lakhs on remand for two days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, broker taking bribe, 12 lakhs, remand, udaipur, broker lokesh jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved