• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोपड़ा काण्ड को लेकर 14 मई को महापंचायत का ऐलान

Announcement of mahapanchayat on May 14 regarding Lopra incident - Udaipur News in Hindi

- आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, आदिवासी सर्व समाज और किंग सेना ने किया ऐलान

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर के मावली आए, लेकिन 2 किमी दूर दुष्कर्म के बाद 10 टुकड़ों का दर्द झेलने वाली मृत बच्ची के परिवार से मिलने तक नहीं गए। आदिवासी भील समाज उदयपुर संभाग प्रभारी देवीलाल भील ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोपड़ा कांड को लेकर मावली के मेला ग्राउंड में आगामी 14 मई को आदिवासी सर्व समाज एवं किंग सेना की ओर से महापंचायत होगी। राजस्थान आदिवासी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष पेमा गमेती ने कहा कि नृशंसता का शिकार बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिला है।ऑफिसर स्कीम में लिए जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में रोजाना सुनवाई नहीं हो रही।
1 करोड़ की सहायता राशि व सरकारी नौकरी की मांग
गुप्तेश्वर मंदिर महादेव तन्मय महाराज और सालवी समाज अध्यक्ष मोहनलाल सालवी ने कहा कि मृतक बच्ची के परिजनों को 1 करोड़ रूपए की सहायता राशि दी जानी चाहिए। अखिल भारतीय डांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्दीचंद डांगी ने कहा कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के बजाए ठेके पर चल रही एजेंसी के तहत नौकरी लगवाकर खानापूर्ति की गई। किंग सेना रणनीतिकार घनेन्द्र सिंह सरोहा ने कहा कि अब समय आ गया कि केन्द्र सरकार तुरंत प्रभाव से आपराधिक कानून में अध्यादेश के माध्यम से संशोधन लाए ताकि 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दो माह की भीतर फांसी की सजा सुनाए जाने का प्रावधान हो।
उन्होंने कहा महापंचायत में आदिवासी भील समाज संगठन, राजस्थान आदिवासी प्रदेश संघ, आदिवासी भील मेवाड़ के सभी चौखले, अखिल भारतीय डांगी क्षत्रिय संघ, जाट महासभा, विप्र फाउंडेशन, राजपूत समाज, राव समाज, मेघवाल समाज, गुर्जर समाज, सालवी समाज, खटीक समाज, सेन समाज, गायरी समाज आदि शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Announcement of mahapanchayat on May 14 regarding Lopra incident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: announcement, mahapanchayat, lopra incident, adivasi bhil samaj sangathan, rajasthan adivasi pradesh sangh, adivasi bhil mewar\s all chaukhales, all india dangi kshatriya sangh, jat mahasabha, vipra foundation, rajput samaj, rao samaj, meghwal samaj, gurjar samaj, salvi samaj, khatik samaj, sen samaj, gayari samaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved