• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाकालेश्वर में अभिजित मुर्हूत से शुरू हुआ अखण्ड रामायण पाठ

Akhand Ramayana recitation started from Abhijit Murhut in Mahakaleshwar - Udaipur News in Hindi

- 22 जनवरी की शाम महाकाल के सन्मुख शब्दों से रामाभिषेक का होगा आयोजन

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में रविवार दोपहर अभिजित मुर्हूत में अखण्ड रामायण पाठ की शुरूआत हुई। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर मंे आज प्रातः आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को विधिविधान से पूजा अर्चना कर दोपहर 12.15 बजे अखण्ड रामायण पाठ पंडित हरीश शर्मा के द्वारा शुरू किया गया। शर्मा ने बताया कि अभिजित मुर्हूत में शुरू हुआ रामायाण पाठ कल अयोध्या में नवमंदिर रामलल्ला विराजमान होने के साथ ही रामायण पाठ का समापन होगा। समापन पश्चात् सायंकाल महाकालेश्वर मंदिर में महाआरती की जाएगी।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह है और इस पुण्य मौके पर महाकालेश्वर मंदिर के सभामण्डप में 22 जनवरी की शाम महाकाल के सन्मुख शब्दों से ‘‘रामाभिषेक’’ का आयोजन किया जाएगा।
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर एवं श्री महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र यज्ञ सेवा समिति तथा स्वर्ण भूमि मार्बल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के ख्यातनाम सनातनी गजल-गीतकार कपिल पालीवाल द्वारा सनातनी शैली में कविताओं और शेरो शायरी की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति के प्रदीप आमेटा व हिम्मत सिंह चैहान, रमेश राजपूत ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में पालीवाल द्वारा श्रीराम विषय पर शेरो-शायरी व गीतों की एकल प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार इस मंच पर 5 मिनट में एक नए रूप में रामायण की प्रस्तुति के साथ सभी काव्यात्मक प्रस्तुतियां श्रीराम को समर्पित होगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को इस आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण व निज मंदिर आकर्षक विद्युत व फ्लावर सज्जा की जाएगी। मंदिर परिसर में चारों प्रहर की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। सायंकाल 108 दीपकों की विशेष महाआरती की जाएगी।
कार्यक्रम की व्यवस्था विनोद कुमार शर्मा, ललित जैन, एडवोकेट महिपाल शर्मा, के.जी.पालीवाल, शेषमल सोनी, भंवरलाल पालीवाल, चतुर्भुज आमेटा प्रतीक्षा मेहता, देवकिशन राव, अनिल वानखेड़े को जिम्मेदारी सौंपी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhand Ramayana recitation started from Abhijit Murhut in Mahakaleshwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, temple shri mahakaleshwar, akhand ramayana path, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved