• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इलाज के बाद जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी

After treatment, the prisoner escaped by dodging the police while being taken to jail. - Udaipur News in Hindi

- टेम्पो का इंतजार करते समय पुलिसकर्मी को झटका देकर हाथ छुड़ाया उदयपुर । सिरोही जिला जेल से उदयपुर में इलाज के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की तलाश के बाद भी वह नहीं मिला और दीपावली की भीड़ में शामिल होकर चंपत होने में कामयाब रहा। सिरोही पुलिस ने इस घटना को लेकर हाथीपोल थाने में मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरोही पुलिस 4 नवम्बर को आबू रोड निवासी 20 वर्षीय कैदी कमलेश पुत्र भगाराम को उपचार के लिए यहां राजकीय महाराण भूपाल अस्पताल लेकर आई थी। 11 नवम्बर की रात अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके अगले दिन 12 नवम्बर को सिरोही पुलिस उसे वापस जेल ले जाने के लिए अस्पताल के बाहर टेम्पो स्टैण्ड पर पहुंची। जहां दिवाली पर अस्पताल के बाहर जमा भीड़ में घुसते ही कैदी ने अपना हाथ पुलिसकर्मी से छुड़ाया और उसे चकमा देकर भाग निकला। इसी दौरान सिरोही पुलिस के हैड कांस्टेबल की नजर उस पर पड़ी और उसने पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो पााया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। सिरोही पुलिस की सूचना पर बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा निजी बसों तथा बाजार में उसकी तलाश में उदयपुर पुलिस भी जुटी लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
पुलिस ने कैदी के पैतृक गांव मोरथला तथा आबूरोड में भी तलाशी ली, किन्तु उसका पता नहीं चल पाया। जिसके बाद सिरोही पुलिस की ओर से यहां हाथीपोल थाने में आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After treatment, the prisoner escaped by dodging the police while being taken to jail.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after treatment, the prisoner escaped, by dodging, the police, while being taken to jail, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved