उदयपुर। 4700 करोड़ की मेंड्रेक्स (ड्रग्स) तस्करी के मुख्य आरोपी सुभाष दूदानी के पुत्र गुंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुंजन को डीआरआई ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को एनडीपीएस मामलों के स्पेशल जज देवेंद्र कच्छवाहा की अदालत में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार डीआरआई के जांच अधिकारी लाल मणि शर्मा के साथ टीम ने सुखेर स्थित सिटी अपार्टमेंट में दबिश देकर 33 वर्षीय गुंजन दूदानी को शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे गिरफ्तार किया। डीआरआई ने मामले की जांच के बाद गुंजन पर मेंड्रेक्स टेबलेट्स का उत्पादन करने, मेंड्रेक्स बनाने के लिए मशीनों की व्यवस्था करने और बनाए गए माल को दुबई पहुंचाने में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope