• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा : सरसों के तेल से भरा ट्रक बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Accident on Udaipur-Ahmedabad Highway : Truck filled with mustard oil bursts into flames, driver saves his life by jumping out - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार दोपहर एक भीषण हादसा टल गया। बारापाल के पास सीजर पैलेस होटल के सामने एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में सरसों का तेल भरा होने के कारण लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया। जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक अहमदाबाद से उदयपुर की ओर आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत चलते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन विलास थाना पुलिस और जावर माइंस से दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक और उसमें भरा सरसों का तेल जलकर पूरी तरह राख हो चुका था।
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। थानाधिकारी राजेंद्र चारण ने बताया कि आग बुझाने के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क के किनारे करवाया गया, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सकी। शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accident on Udaipur-Ahmedabad Highway : Truck filled with mustard oil bursts into flames, driver saves his life by jumping out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur ahmedabad highway accident, nh 48 truck fire, udaipur news, mustard oil truck fire, zawar mines fire brigade, rajasthan road accident, govardhan vilas police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved