|
उदयपुर। उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म (रेप) का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़िता का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार फ्रांस की रहने वाली युवती सोमवार को टाइगर हिल स्थित ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में आयोजित पार्टी में गई थी। वहीं पर उसकी पहचान एक युवक से हुई। आरोप है कि पार्टी के बाद युवक बहला-फुसलाकर उसे कैफे के बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी कैलाशचंद्र और बड़गांव थाना अधिकारी पूरण सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना अधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस कैफे संचालक से भी पूछताछ कर रही है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने की चीनी उपराष्ट्रपति से मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को सामान्य करने पर जोर
आंध्र आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में ट्रक पलटने से नौ मजदूरों की दर्दनाक मौत, 10 घायल
दिल्ली : कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
Daily Horoscope