• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधान खनिज के 79 ब्लॉक्स, अप्रधान खनिज के 339 खनन पट्टों की होगी नीलामी

79 blocks of major minerals and 339 mining leases of minor minerals will be auctioned. - Udaipur News in Hindi

77 रॉयल्टी ठेकों की भी होगी नीलामी खान विभाग ने जारी की ई-निविदा सूचनाएं उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर खान विभाग ने प्रदेश में प्रधान खनिज, अप्रधान खनिज के ब्लॉक्स व खनन पट्टों की नीलामी जारी कर दी है। साथ ही रॉयल्टी ठेकों की भी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रधान खनिज के 79 ब्लॉक्स् की ई - नीलामी जारी की गई है। इसमें 2 फरवरी 2024 को कुल 53 लाइमस्टोन ब्लॉक की माइनिंग लीज के तहत ई-नीलामी हेतु ई-निविदा जारी की गई। 26 प्रधान खनिज ब्लॉक्स जिनमें से 15 लाइमस्टोन ब्लॉक्स की माईनिंग लीज के तहत एवं 11 ब्लॉक्स की कम्पोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई। 53 लाईमस्टोन ब्लॉक में से 51 लाईमस्टोन ब्लॉक्स जिला नागौर, एक ब्लॉक जोगा क्षेत्र जैसलमेर एवं एक लाईमस्टोन ब्लॉक चांदाखेडी जिला चित्तौडगढ़ है। इनकी ई-नीलामी 26 मार्च से 13 जून 2024 है। नागौर जिले के 15 लाईमस्टोन ब्लॉक की माईनिंग लीज हेतु ई-निविदा 11 सितम्बर 2023 को जारी की गई थी, परन्तु विधानसभा आम चुनाव 2023 के कारण स्थगित कर दी गई थी, अब इसकी ई-नीलामी प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 को पुनः प्रारम्भ की गई, जिनकी ई-नीलामी 21 फरवरी से 11 मार्च 2024 है। 11 प्रधान खनिज ब्लॉक्स में चार सिलिसियस अर्थ ब्लॉक जैसलमेर, तीन सिलिसियस अर्थ ब्लॉक बाड़मेर, चटवारा फलोराईट ब्लॉक जालौर, सूरत सिंह का खेड़ा बेसमेटल ब्लॉक चित्तौड़गढ़, खामौर बेसमेटल ब्लॉक भीलवाड़ा एवं बासड़ी गणेशपुरा आयरन ओर ब्लॉक जयपुर कम्पोजिट लाईसेंस के लिए ई-निविदा 6 अक्टूश्बर 2023 को जारी की गई थी, परन्तु विधानसभा आम चुनाव-2023 के कारण स्थिगित कर दी गई थी। अब ई-नीलामी प्रक्रिया 2 फरवरी से पुनः प्रारम्भ की गई जिनकी ई-नीलामी 26 मार्च से 11 अप्रेल 2024 तक होगी। अधिक जानकारी जैसे- रजिस्ट्रेशन, आवेदन, अमानत राशि, आंवटन की शर्तें आदि विभागीय वेबसाईट पर विजिट कर अथवा नितिन चौधरी (दूरभाष संख्या - 94141-70192) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
339 अप्रधान खनन प्लॉटों की भी ई-नीलामी
निदेशालय खान विभाग उदयपुर ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित खनन बाहुल्य क्षेत्रों में खनन पटटों/क्वारीं लाईसेंस प्लॉटों के आंवटन के लिए 19 जनवरी 2024 को 131 क्वारीं प्लॉटों तथा 22 जनवरी 2024 को 208 खनन प्लॉटों की नीलामी विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें 131 क्वारीं लाईसेंस प्लॉटों की विज्ञप्ति के माध्यम से 30 वर्ष के लिए क्वारीं लाईसेंस पटें दिए जाएंगे ये प्लॉट भीलवाड़ा, जोधपुर ग्रामीण व चित्तौड़गढ़ में मुख्यतः खनिज सेण्डस्टोन के लिए आंवटित किए जाएंगे। इनकी नीलामी 07 फरवरी से 21 फरवरी 2024 के मध्य होगी। इन प्लॉटों के माध्यम से कुल क्षेत्रफल 63 हेक्टर की नीलामी होगी तथा कुल आरक्षित राशि रूपए 2.38 करोड़ पर प्रिमीयम के रूप में उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी। इसी प्रकार 208 खनन प्लॉटों की विज्ञप्ति के माध्यम से 50 वर्ष के लिए खनन पटें दिए जाएंगे। ये खनन प्लॉट पाली, सिरोही, प्रतापगढ़, अजमेर, करौली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर, जोधपुर ग्रामीण, बीकानेर, साचोर, राजसमंद, उदयपुर, नीमकाथाना में मुख्यतः खनिज मारबल, ग्रेनाईट, क्वार्टज फेल्सपार, बॉल क्ले, सिलिकासेण्ड, चाइना क्ले, सेण्डस्टोन व मेसेनरी स्टोन के लिए आंवटित किए जाएंगे। इनकी नीलामी 07 फरवरी से 29 फरवरी 2024 के मध्य होगी। इन प्लॉटों के माध्यम से कुल क्षेत्रफल 389.36 हेक्टर की नीलामी होगी तथा कुल आरक्षित राशि रूपये 11.60 करोड़ पर प्रिमीयम के रूप में उच्चतम बोली प्राप्त की जायेगी।
77 रॉयल्टी ठेकों की ई-नीलामी
निदेशालय खान विभाग उदयपुर ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित खनन पटटों/ क्वारीं प्लॉटों से निर्गमित विभिन्न खनिजों पर लगने वाले अधिशुल्क, अधिक अधिशुल्क, परमिट व तुलाई शुल्क, डीएमएफटी व आरएसएमईटी संग्रहण के ठेकों के आवंटन के लिए 19 जनवरी 2024 को 19 ठेकों, 25 जनवरी 2024 को 22 ठेकों तथा 30 जनवरी 2024 को 49 ठेकों की नीलामी विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके तहत 13 ठेकों की नीलामी 30 व 31 जनवरी को हो चुकी है, शेष 6 ठेके नीलामी के माध्यम से ठेके संविदा निष्पादन की तिथि से 31 मार्च 2025 तक के लिए आवंटित किए जाएंगे। ये ठेके जयपुर ग्रामीण, दूदू, डूंगरपुर, बांरा, खैरथल तिजारा, अलवर, चित्तौड़गढ़ में मुख्यतः खनिज मेसेनरी स्टोन, सिलिकासेण्ड, क्वार्टज व फेल्सपार, केलसाईट आदि के लिए आंवटित किए जाएंगे। इनकी 21 फरवरी 2024 को नीलामी होगी। इन ठेकों की वार्षिक ठेका राशि रूपये 36.99 करोड़ है जिस पर उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी। इसी क्रम में 25 जनवरी 2024 को जारी 22 ठेकों की विज्ञप्ति के माध्यम से ठेके दो वर्ष के लिए 01 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक के लिए नीलामी के माध्यम से दिए जाएंगे। ये ठेके बीकानेर, सिरोही, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, दौसा, पाली, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, राजसमंद, सीकर, जोधपुर ग्रामीण, डूंगरपुर में मुख्यतः खनिज मारबल, सेण्डस्टोन, मेसेनरी स्टोन आदि के लिए आंवटित किये जाएंगे। इनकी 27 व 28 फरवरी को नीलामी होगी। इन ठेकों की वार्षिक ठेका राशि रूपये 214.91 करोड़ है जिस पर उच्चतम बोली प्राप्त की जायेगी। वहीं 30 जनवरी 2024 को जारी 49 ठेकों की विज्ञप्ति के क्रम संख्या 5 व 22 पर अंकित ठेके संविदा निष्पादन की तिथि से 31 मार्च 2025 तक के लिए, क्रम संख्या 43 पर अंकित ठेका 01 अप्रेल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए तथा शेष ठेके दो वर्ष के लिए 01 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक के लिए नीलामी के माध्यम से दिए जाएंगे। ये ठेके जोधपुर ग्रामीण, ब्यावर, बीकानेर, चित्तौडगढ़, चूरू, झुंझुंनू, अजमेर, ब्यावर, पाली, केकड़ी, नागौर, भरतपुर, करौली, बाड़मेर, बालोतरा, नीमकाथाना, अलवर, उदयपुर, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, डूंगरपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, डीडवान ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-79 blocks of major minerals and 339 mining leases of minor minerals will be auctioned.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major minerals, auctioned, udaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved