• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर के 74 स्टूडेंट जम्मू—कश्मीर के तूफान में फंसे

74 students of Udaipur trapped in the storm of Jammu and Kashmir - Udaipur News in Hindi

- बताया कि उनकी गाड़ी के ठीक 500 मीटर दूरी पर हुआ भूस्खलन उदयपुर । जम्मू—कश्मीर के बर्फीले तूफान और भूस्खलन में उदयपुर के 74 स्टूडेंट फंसे हुए हैं। ये सभी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के स्टूडेंट हैं, जिनके साथ सात कर्मचारी भी हैं। ये सभी कश्मीर की यात्रा पर निकले हुए थे और जम्मू—कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के चलते तीन दिनों से काजीगुंड में फंसे हुए हैं। इन स्टूडेंट्स में एक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर राहत पहुंचाने का आग्रह किया है। हालांकि सेना की मदद से सभी विद्यार्थी और स्टाफकर्मियों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। विद्यार्थियों को लीड कर रहे प्रोफेसर कल्पेश निमावत ने बताया कि स्टाफ एवं बच्चों के साथ जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकले थे।
बनिहाल पार करने के बाद उनकी गाड़ी के ठीक पांच सौ मीटर पहले भूस्खलन हुआ। जिसे देखकर हम सभी डर गए। सेना के राहत के बारे में अब तक सुना ही था लेकिन अब देख भी लिया। आर्मी की वजह से वह सभी सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचे बल्कि सभी को भोजन और पानी की व्यवस्था भी मिल पाई।
बताया गया कि सुखाड़िया विश्वविद्यालय की स्नेहा सिंह ने ट्विटर पर पीएम को टैग कर मदद मांगी थी। अब सभी वह जम्मू पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-74 students of Udaipur trapped in the storm of Jammu and Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 74 students of udaipur, trapped in the storm, of jammu and kashmir, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved