• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर होटल एसोसिएशन : 52वां स्थापना दिवस समारोह मनाया, इनाेवेटिव व इफेक्टिव बनाने का संकल्प

52nd foundation day celebration of Udaipur Hotel Association celebrated - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर का 52वां स्थापना दिवस समारोह शौर्यगढ़ रिसोर्ट में राजस्थानी थीम पर धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन के सदस्यों उत्साह से भाग लिया और 52 साल के संस्मरण साझा किए। इस मौके पर एसोसिएशन को इनोवेटिव और इफेक्टिव बनाने पर चर्चा की गई। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सुनाई गई एसोसिएशन के संघर्ष की कहानी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक कमल जी भंडारी ने होटल एसोसिएशन की स्थापना से लेकर अभी तक के संघर्षों के बारे में सभी को बताया एवं आह्वान किया कि सभी एसोसिएशन के पदाधिकारी गण इसके कार्य को आगे बढ़ावें। एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज दोषी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अपने कार्यकाल में हुए विशिष्ट कार्य को सदन को अवगत कराया। अध्यक्ष धीरज दोषी ने कहा कि होटल एसोसिएशन उदयपुर जिसका एक गौरवमई इतिहास रहा है पूर्व में रहे सभी अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी ने होटल एसोसिएशन को इस मुकाम पर पहुंचाने में अपनी एक महत्त्व भूमिका निभाई है।
हम सब मिलकर एसोसिएशन को और आगे ले जाएं : वैष्णव
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष भगवान जी वैष्णव ने कहा कि उदयपुर होटल एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी बेहतर काम कर रही है। हमने इसको जहां छोड़ा था, ये उससे आगे लेकर गए हैं। यही हमारा कर्तव्य है कि हम निरंतर काम करते रहें। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनीष गलुंडिया, महेंद्र जी सुवालका, विनोद त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सह सचिव यशवर्धन राणावत, नरेश भादविया, हिमांशु जी गुप्ता, उषा जी शर्मा एवं सम्मानित होटल व्यवसाय उपस्थित थे।
इनोवेटिव व इफेक्टिव बनाने का लक्ष्य : श्रीमाली
एसोसिएशन के सचिव जतिन श्रीमाली ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि हम एसोसिएशन को इनोवेटिव और इफेक्टिव बनाने पर काम कर रहे हैं। इनोवेशन के तहत हम एसोसिएशन में ऐसे कार्यक्रम करें जिससे शहर के पर्यटकों को आमंत्रित किया जा सके। उनके ठहरने के समय को बढ़ाया जा सके। इफेक्टिव के मायने यह है कि होटल एसोसिएशन को इतना प्रभावी बनाया जाए कि प्रशासन या जनप्रतिनिध उनकी आवाज को सुनें और तवज्जो दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-52nd foundation day celebration of Udaipur Hotel Association celebrated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, udaipurhotelassociation, rajasthan, districtcollectorudaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved