• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यालय में 2 कंप्यूटर सेट और 80 छात्रों को स्कूल बैग-स्टेशनरी किट्स वितरित

2 computer sets and school bags-stationery kits distributed to 80 students in the school - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। श्रीमती सरला सिंघवी चैरिटेबल सोसायटी और सरल ब्लड बैंक उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2023-24 के शिक्षा सेवा-क्रम 3 के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरवाड़ा (प.स.सायरा) में छात्रों के लिए दो कंप्यूटर-सेट और 80 निर्धन-प्रतिभावान छात्रों को स्कूल बैग-स्टेशनरी किट्स प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कंप्यूटर अभाव से छात्रों की कंप्यूटर शिक्षा बाधित हो रही थी वहीं अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। संस्था द्वारा प्रदत्त 2 कंप्यूटर्स व 80 निर्धन-प्रतिभावान छात्रों को स्कूल बैग-स्टेशनरी किट्स वितरण से छात्र लाभान्वित व प्रेरित होंगे। इस हेतु उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था के मानद सचिव डॉ श्याम एस सिंघवी ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य प्रकल्प सरल ब्लड बैंक का विगत 15 वर्षों से सफल संचालन, शहर में कई जल प्याऊ का संचालन, स्वास्थ्य सेवा रहा है व शिक्षा के तहत वर्ष 2023-24 का तीसरा विद्यालय है और अब तक 400 से अधिक स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरण किए जा चुके है।
उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत सफलता का रूप लेती है तभी उनके स्वप्न पूरे होते है और इसके लिए उन्हें इच्छा और निर्णय के साथ समर्पण भाव से अध्ययन में जुड़ना होगा। इस अवसर पर सिंघवी ने विद्यालय के होनहार छात्र युवराज नंगारची का माल्यार्पण एवं पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि यह हमारी संस्था के लिए सौभाग्य की बात है हमें सेवा का अवसर मिला है और उन्होंने इसी सत्र में पुनः विद्यालय परिवार में आने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में सरल ब्लड बैंक के ट्रस्टी निदेशक संयम सिंघवी, समाज सेवी सुभाष मेहता, वीरेंद्र बोल्या, विक्रांतसिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और दोनों विद्यालय के शिक्षक गण-छात्रों की उपस्थिति थी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राध्यापक ओ पी शर्मा, उप प्रधानाचार्य कुंदन प्रभा की विशेष सहभागिता रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 computer sets and school bags-stationery kits distributed to 80 students in the school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, computer sets, poor students, school bags, stationary kits, meritorious students, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved