• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईआईएम उदयपुर में 10 दिवसीय प्रबन्धन विकास कार्यशाला का समापन

10 day Management Development Workshop concludes at IIM Udaipur - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । भारतीय सीए संस्थान द्वारा मई 23 की सीए फाइनल परीक्षा में 63 रैंक धारक चार्टर्ड अकाउन्टेन्टस के लिये आईआईएम उदयपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रबन्धन विकास कार्यशाला का समापन आईआईएम परिसर में आयोजित हुआ।

समापन समारोह में आईसीएआई सेन्ट्रल कांउसिल सदस्य व सीएमआईबी कमेटी चेयरमैन सीए. दुर्गेश कुमार काबरा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से नए विश्वास व प्रबन्धन कार्यकुशलता के विकास से सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही आईसीएआई व आईआईएम जैसे ख्याति प्राप्त व विश्वस्त संस्थानों के साथ से अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान में और वृद्वि होगी। छात्रों ने पिछले 10 दिन के अनुभव साझे किए। आईआईएम निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की। सीएमआईबी कमेटी के वाइस चेयरमैन सीए रोहित रूवाटिया कार्यशाला में हुई प्रबन्धन विकास के कार्यक्रमों की सराहना की। भारतीय सीए संस्थान उदयपुर शाखा उपाध्यक्ष सीए रौनक जैन ने स्वागत किया और शाखा सचिव सीए. राहुल माहेश्वरी ने सीएमआईबी कमेटी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आईआईएम प्रोफेसर जी. विष्वनाथन, प्रोफेसर शोभित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 day Management Development Workshop concludes at IIM Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 10 day, management, development, workshop, concludes, at iim, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved