• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्मी अंदाज में 17 किलो चांदी लूटने वाली महाराष्ट्र की गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Maharashtra gang that looted 17 kg silver in a filmy style busted, 5 arrested - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल की शाम फिल्मी अंदाज में हुई 17 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवरात की लूट का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र की शातिर गैंग के मुख्य आरोपी, उसके साथी और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 15 किलो 271 ग्राम चांदी, वारदात में इस्तेमाल हथियार फर्सा व गुप्ती, और एक बाइक व कार भी बरामद की है। एसपी योगेश गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना नरेश उर्फ रोहित गायरी (25), उसका साथी सुरेश चन्द्र गायरी (32), महाराष्ट्र गैंग का मुखिया नितेश शर्मा (34), सुजल गायकवाड उर्फ कृष्णा (20) और चोरी का माल खरीदने वाला पुणे का सुनार भरत ओसवाल (52) शामिल हैं। घटना 17 अप्रैल को डबोक के मीठानीम स्थित चारभुजा ज्वेलर्स के मालिक शिव कुमार सोनी के बेटे अंशुमान के साथ हुई थी। अंशुमान दुकान से करीब 30 किलो चांदी के जेवरात बैग में भरकर रोजाना की तरह घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक पर हमला कर उसे गिरा दिया। उस पर जानलेवा हमला करते हुए बदमाश चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। ज्वेलर शिव कुमार की रिपोर्ट पर डबोक थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एसपी गोयल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अंजना सुखवाल और सीओ मावली मनीष कुमार के सुपरविजन में एसएचओ हुकम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के 210 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंगलवाड, चित्तौड़गढ़, मावली, राजसमंद और बांसवाड़ा तक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई। तकनीकी विश्लेषण और रूट चार्टिंग के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान गुजरात और महाराष्ट्र के रूप में की। इसके बाद टीमें लगातार 20 दिनों तक बारामती (महाराष्ट्र) और तापी (गुजरात) में कैंप करती रहीं, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को धर दबोचा गया।
पूछताछ में नरेश, नितेश और सुजल ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी नितेश शर्मा ने लूटा हुआ माल सुनार भरत ओसवाल को बेचा था। पुलिस अब इस मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों – आदित्य पवांर उर्फ एपी, गणेश सत्यवान लाडगे और समीर शाह – की तलाश कर रही है।
इस सनसनीखेज खुलासे में डबोक थाने के हेड कांस्टेबल जगदेव भाटी और कांस्टेबल विकास की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में एसएचओ हुकुम सिंह के अलावा एएसआई लक्ष्मण लाल, लाल चंद्र और कांस्टेबल दिनेश, हनुमान राम, राम सिंह, सुरेंद्र व साइबर सेल के लोकेश शामिल थे। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra gang that looted 17 kg silver in a filmy style busted, 5 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, police, robbery, silver jewellery, dabok police station, maharashtra, goldsmith, recovered, crime news in hindi, crime news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved